24 APRWEDNESDAY2024 1:28:08 PM
Nari

नजर ही ना आए Karva Chauth का चांद तो क्या करें महिलाएं?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Oct, 2021 03:12 PM
नजर ही ना आए Karva Chauth का चांद तो क्या करें महिलाएं?

महिलाओं का सबसे प्रिय हिंदू त्योहारों में से एक करवा चौथ इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। कई जगहों पर करवा चौथ के चंद्रमा को चौथ का चांद या चौथ का चंद्रमा के नाम से भी जाना जाता है। भारत में कुछ जगहों पर महिलाएं चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। मगर, कई बार औरतें किसी कारण वश चंद्रमा देखने में असमर्थ हो जाती है। ऐसे में उन्हें चिंता रहती है कि क्या करें.... चलिए आपको बताते हैं कि आप करवाचौथ पर चांद ना देख पाए तो क्या करें?

PunjabKesari

पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, आप चंद्रमा को देखे बिना अपना उपवास नहीं खोल सकती। नियम अनुसार, छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखने पर ही व्रत संपन्न होती है। मगर, कई बार चांद बादल या घने इलाके में पेड़ों के पीछे छिप जाता है और दिखाई नहीं देता।

करवा चौथ पर चंद्रमा न देखने पर उपाय

. ज्योतिष आर्चाय के अनुसार, चांद दिखाई ना दे तो चौकी सजाकर उस पर लाल कपड़े बिछाएं। इसके ऊपर चावल से चांद की आकृति बनाकर 'ओम चतुर्थ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें। फिर चंद्रमा का आह्वान करके विधि-विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी की ध्यान करके पति का पूजा करें और व्रत पूरा कर ले।
. परंपरागत तौर पर व्रत करने वाली महिलाएं अगले दिन सूर्योदय के बाद भोजन कर सकती हैं।
. ऐसी स्थिति में भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन करें। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें। इसके बाद पति की पूजा करके व्रत पूर्ण करें।

PunjabKesari

इन महिलाओं के लिए नहीं जरूरी चंद्र दर्शन

शास्त्रों के मुताबिक, गर्भवती, बुजुर्ग एवं रोगी महिलाओं के लिए चंद्र दर्शन अनिवार्य नहीं है। ऐसे में अगर आप चांद ना देख पाए तो परेशान ना हो।

दुर्भाग्यवश अगर आप चांद नहीं देख पाती तो परेशान ना हो...

. अपने दोस्तों को फोन करें और वीडीयो कॉलिंग चांद देखकर व्रत पूरा करें।
. दूसरा आसान उपाय है Youtube... घर की छत से चंद्रमा को देखने में असमर्थ हो तो ऑनलाइन चांद देख सकती हैं क्योंकि इस समय कई चैनल पर Live Stream चलता है।
. चंद्रोदय का सही समय जानकर करीबियों से पूछे की चांद किस तरफ निकलता है। उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करें। फिर पति की पूजा करके खाना खा लें।

PunjabKesari

Related News