13 MARFRIDAY2026 6:28:16 PM
Nari

Armlet के ये ट्रेंडी डिज़ाइन देंगे आपके लुक को नया स्टाइल

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Mar, 2026 05:08 PM
Armlet के ये ट्रेंडी डिज़ाइन देंगे आपके लुक को नया स्टाइल

नारी डेस्क : फैशन की बदलती दुनिया में आजकल महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आउटफिट के साथ अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज शामिल करना पसंद करती हैं। इन्हीं में से एक ट्रेंडिंग एक्सेसरी है आर्मलेट या आर्म कफ, जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आप भी अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर और स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट आर्मलेट डिज़ाइन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी आर्मलेट डिज़ाइन्स के बारे में।

PunjabKesari

गोल्ड प्लेटेड स्टार शेप आर्मलेट

अगर आप किसी ट्रिप, पार्टी या खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड स्टार शेप आर्मलेट एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी लगता है। इसे आप वेस्टर्न या फ्यूजन आउटफिट के साथ पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं।

PunjabKesari

गोल्ड प्लेटेड लीफ पैटर्न आर्मलेट

अगर आपको एक्सेसरीज पहनने का शौक है, तो गोल्ड प्लेटेड लीफ पैटर्न आर्मलेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिजाइन नेचर-इंस्पायर्ड होने के कारण बेहद एलिगेंट और क्लासी लगता है। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

स्नेक पैटर्न आर्म कफ ज्वेलरी

अगर आप थोड़ा बोल्ड और अलग स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो स्नेक पैटर्न आर्म कफ आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह डिजाइन काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखता है। इसे पहनकर आप अपने पूरे लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। ऐसे आर्मलेट आपको ज्वेलरी शॉप्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से मिल जाएंगे।

PunjabKesari

व्हाइट पर्ल गोल्ड प्लेटेड आर्मलेट

इन दिनों महिलाओं में पर्ल ज्वेलरी का भी काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ऐसे में व्हाइट पर्ल के साथ गोल्ड प्लेटेड आर्मलेट आपके लुक को बेहद एलिगेंट बना सकते हैं। इसे आप शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में पहनकर अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।

PunjabKesari

गोल्ड प्लेटेड स्टाइलिश कड़ा बाजूबंद आर्मलेट

अगर आप पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड कड़ा बाजूबंद आर्मलेट एक अच्छा विकल्प है। इसे आप शादी, फेस्टिवल या किसी खास इवेंट में अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। यह आपके हाथों को आकर्षक और गॉर्जियस लुक देता है।
 टिप: आर्मलेट चुनते समय अपने आउटफिट, स्किन टोन और मौके का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपका पूरा लुक बैलेंस और स्टाइलिश लगे।
 

Related News