23 APRTHURSDAY2026 7:30:17 PM
Life Style

क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए  Expert की राय

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 Apr, 2026 04:27 PM
क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए  Expert की राय

नारी डेस्क: आजकल सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़े कई दावे तेजी से वायरल होते हैं। इन्हीं में एक दावा यह भी है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। कई लड़कियों और महिलाओं के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि क्या सच में ऐसा करना नुकसानदायक है या यह सिर्फ एक मिथ है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फिटनेस कोच और इंफ्लुएंसर यह दावा करते हैं कि रात में ब्रा पहनकर सोने से शरीर की नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि ब्रेस्ट और अंडरआर्म एरिया में मौजूद लिम्फ नोड्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। दावे के मुताबिक,अगर कोई महिला टाइट या अंडरवायर ब्रा पहनकर सोती है, तो इससे लिम्फ फ्लो रुक सकता है, जिससे सूजन, तरल पदार्थ जमा होना और लंबे समय में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

मेडिकल साइंस क्या कहता है

हालांकि यह दावा सुनने में गंभीर लगता है, लेकिन मेडिकल साइंस इसे सही नहीं मानता। इस तरह की बात सबसे पहले 1990 के दशक में सामने आई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक इसे साबित करने के लिए कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। डॉक्टर्स और रिसर्च के मुताबिक, ब्रा पहनने और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है।

PunjabKesari

रिसर्च और रिपोर्ट क्या बताती हैं

American Cancer Society के अनुसार ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि ब्रा पहनने से लिम्फ का प्रवाह रुकता है या कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसी तरह National Institutes of Health भी साफ कहता है कि ब्रा पहनना, पसीना रोकने वाले उत्पादों का इस्तेमाल या ब्रेस्ट इम्प्लांट इनमें से किसी का भी ब्रेस्ट कैंसर से कोई संबंध नहीं है। ब्रिटेन की Cancer Research UK भी मानती है कि इस दावे के पीछे कोई मजबूत वैज्ञानिक आधार नहीं है।

ये भी पढ़ें: ब्रा में 3 हुक क्यों होते हैं?  90% लड़कियों को नहीं पता होगा इसका लॉजिक

बड़ी स्टडी में क्या सामने आया

साल 2014 में 1500 से ज्यादा महिलाओं पर हुई एक बड़ी स्टडी में यह पाया गया कि ब्रा पहनने की आदत, उसे कितने समय तक पहना गया या उसमें अंडरवायर है या नहीं इनमें से किसी का भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से कोई संबंध नहीं है।

PunjabKesari

एक्सपर्ट की राय

ऑन्कोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिन हो या रात, ब्रा पहनने से कैंसर का खतरा नहीं बढ़ता। शरीर में लिम्फ का प्रवाह कई रास्तों से होता है, इसलिए किसी एक हिस्से पर हल्का दबाव पड़ने से कोई बड़ा असर नहीं पड़ता। हालांकि, बहुत टाइट या असहज ब्रा पहनने से नींद में परेशानी या स्किन इरिटेशन हो सकता है, इसलिए आरामदायक कपड़े पहनना बेहतर होता है।

Related News