29 JUNMONDAY2026 4:47:20 PM
Nari

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, बैग पैक करने से पहले जान लें क्या साथ ले जाएं

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Jun, 2026 02:45 PM
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, बैग पैक करने से पहले जान लें क्या साथ ले जाएं

नारी डेस्क : देश की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा रहा है। यह यात्रा 28 अगस्त 2026 यानी रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा शुरू होने से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने परंपरा के अनुसार प्रथम पूजा संपन्न कर बाबा बर्फानी की यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। हालांकि, समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित यह यात्रा आसान नहीं है। बदलता मौसम, कम ऑक्सीजन और कठिन रास्ते श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बन सकते हैं। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले सही तैयारी करना बेहद जरूरी है।

बैग में जरूर रखें ये जरूरी सामान

गर्म कपड़े रखें साथ: अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम बेहद अनिश्चित रहता है और पलभर में बदल सकता है। दिन में तेज धूप तो रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ठंड और बारिश से बचने के लिए अपने बैग में थर्मल इनर, ऊनी स्वेटर, विंडचीटर या वाटरप्रूफ जैकेट, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने, अतिरिक्त मोजे और रेनकोट या पोंचो जरूर रखें। ये सामान आपको खराब मौसम में सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराने में मदद करेंगे।

PunjabKesari

जरूरी दवाइयां रखना न भूलें

अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा या किसी अन्य बीमारी की दवा लेते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में दवाइयां साथ रखें।
फर्स्ट एड किट में ये चीजें जरूर शामिल करें
बुखार और दर्द की दवा
सर्दी-जुकाम की दवा
उल्टी और दस्त की दवा
बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम
ORS के पैकेट
डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन।

यें भी पढ़ें : Immunity से लेकर दिल की सेहत तक, जानिए करौंदा के 7 जबरदस्त फायदे

 

ये दस्तावेज साथ रखना है अनिवार्य

यात्रा के दौरान इन दस्तावेजों को अपने पास रखना जरूरी है
यात्रा पंजीकरण प्रमाणपत्र (Yatra Registration Slip)
कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC)
आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
सभी जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी मोबाइल में सुरक्षित रखें।

PunjabKesari

ये सामान भी आएगा आपके काम

टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी
पावर बैंक और मोबाइल चार्जर
धूप का चश्मा
सनस्क्रीन और लिप बाम
पानी की बोतल
सूखे मेवे, एनर्जी बार और ग्लूकोज।

यें भी पढ़ें : लीची खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, जानें किन लोगों को नहीं खानी चाहिए

 

इन चीजों को ले जाने से बचें

बहुत भारी सामान
महंगे गहने और अधिक नकदी
शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ
प्लास्टिक कचरा फैलाने वाली सामग्री
बिना डॉक्टर की सलाह के ऑक्सीजन सिलेंडर या अन्य दवाएं।

PunjabKesari

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, इसलिए जल्दबाजी में चढ़ाई न करें। समय-समय पर आराम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर यात्रा के दौरान सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, अत्यधिक थकान या सीने में दर्द महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी मेडिकल कैंप में संपर्क करें।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

 

सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए तैयारी है सबसे जरूरी

अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, धैर्य और शारीरिक क्षमता की भी परीक्षा है। सही तैयारी, जरूरी सामान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के साथ आप अपनी यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बना सकते हैं।

Related News