
नारी डेस्क : वर्किंग महिलाओं के लिए ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां एक साथ संभालना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर सब्जियां काटने, फल तैयार करने और किचन को व्यवस्थित रखने जैसे काम पहले से कर लिए जाएं, तो समय की काफी बचत हो सकती है। हालांकि, कई बार कटे हुए फल और सब्जियां सही तरीके से स्टोर न करने के कारण जल्दी खराब होने लगते हैं या उनका रंग बदल जाता है। ऐसे में कुछ आसान किचन हैक्स आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।
कटे हुए आलू को ऐसे रखें फ्रेश
आलू काटकर कुछ देर खुला छोड़ देने पर उनका रंग भूरा या काला पड़ सकता है। इससे बचने के लिए कटे हुए आलू को साफ, ठंडे पानी में डालकर फ्रिज में रखें। कोशिश करें कि इन्हें उसी दिन इस्तेमाल कर लें। इस्तेमाल करने से पहले पानी निकालकर आलू अच्छी तरह धो लें।

केले स्टोर करने का तरीका
केले भी बाहर पड़े रहने के कारण खराब होने लगते हैं ऐसे में आप केले के गुच्छे के सीरे को प्लास्टिक या फिर अल्यूमिनियम पेपर से रेप करके रख दें। इससे केले लंबे समय तक चलेंगे और फ्रेश भी रहेंगे।
कटे हुए फल स्टोर करने का हैक्स
कटे हुए फलों का आप स्टोर करने के लिए उन पर नींबू का रस लगा लें। नींबू के अलावा आप फलों पर शहद भी लगा सकते हैं। शहद का पानी लगाने से भी फल जल्दी काले नहीं होंगे। साथ ही इस तरीके से फल लंबे समय तक फ्रेश भी रहेंगे।

ब्राउन शुगर रहेगी फ्रेश
ब्राउन शुगर को यदि आप लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसे जिस भी कंटेनर में रख रहें हैं इसमें एक सेब का टुकड़ा डाल दें। इससे वह जल्दी खराब नहीं होगी और लंबे समय तक फ्रेश भी रहेगी।
शावर कैप आएगी काम
खाना बनाने के बाद आप उन्हें हवा के कणों से बचाने के लिए आप शावर कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों के अलावा खाने को भी साफ-सुथरा रखने में मदद करेगी। इस बात का ध्यान रखें कि शावर कैप एकदम फ्रेश हो।

छोटी-सी टिप: सब्जियों और फलों को पहले से तैयार करते समय साफ हाथों, साफ चाकू और साफ कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे किचन का काम आसान होगा और खाने को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।