30 NOVMONDAY2026 1:42:04 AM
Nari

सलमान खान की 'मातृभूमि' पर Vivek Oberoi ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनकर सब हुए हैरान...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Nov, 2026 06:41 PM
सलमान खान की 'मातृभूमि' पर Vivek Oberoi ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनकर सब हुए हैरान...

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर ऐसा रिएक्शन दिया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद, दोनों के रिश्ते सुधर चुके है। दरअसल, पैप्स ने उनसे पूछा- सलमान खान की फिल्म आ रही है, क्या कहना चाहेंगे। एक्टर ने कहा - अगर ऐसी कोई फिल्म हमारे भारतीय सेना के शौर्य पर बनती है, उनकी बहादुरी पर बनती है तो हमें दर्शक होने के नाते सपोर्ट करना चाहिए। फिल्म को बहुत प्यार मिले। मेरा दोस्त है अपूर्वा लाखिया जिनसे इस फिल्म का निर्देशन किया है। ईश्वर करें कि उन्हें बहुत सक्सेस मिले और फिल्म लोगों को प्रेरणा दें। इस बयान बाद विवेक और सलमान खान का वो विवाद भी सुर्खियों में आ गया जिसने इंडस्ट्री में खूब हंगामा मचा था।

PunjabKesari

बता दें विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर डूबाने में सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जिसकी वजह थी ऐश्वर्या राय...जिसे सलमान पागलों की तरह चाहा करते थे। विवेक से पहले ऐश्वर्या राय, सलमान खान संग रिलेशन में थी। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक एक-दूसरे को डेट करने लगे। जब विवेक-ऐश्वर्या रिलेशन में थे तो इससे सलमान काफी बौखलाए हुए थे। विवके ने दावा किया था कि सलमान खान ने उनके घर आकर धमकी दी थी। सलमान पर लगाए आरोपों के बाद विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद हो गय। उन्हें बॉलीवुड से बॉयकाट कर दिया गया।

यें भी पढ़ें : सोते समय लार निकलना सिर्फ आदत नहीं, इन बीमारियों से भी हो सकता है संकेत

दरअसल, साल 2003 में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान पर धमकी भरे फोन करने के आरोप लगाए थे। विवेक के अनुसार, इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ता। विवेक ने एक बार कहा था कि- उस वक्त मैं बहुत छोटा था। मुझे अपने एक्शन के रिजल्ट के बारे में बहुत बाद में समझ आया। इस वक्त मैं रिलेशनशिप में भी खराब फेज से गुजर रहा था। मुझे खामियाजा झेलने में दिक्कत नहीं थी लेकिन तब परेशान हो गया जब मेरे पेरेंट्स को भी धमकी मिलने लगी। मेरे डैड फोन उठाते और कोई उन्हें धमकी देने लगता, मेरी मां फोन उठाती और कोई उन्हें धमकाने लगता। मुझे अपनी बहन के लिए डर लगता था। शुरू में हमें लगता था कि ये प्रैंक कॉल्स हैं। लेकिन बाद में पुलिस से पता चला कि ये धमकियां असली हैं।

PunjabKesari

जब विवेक को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हुआ तो उन्होंने दूसरा बिजनेस शुरु कर दिया। आज उनकी 1200 करोड़ की नेटवर्थ है। हाालंकि, वो वेब सीरिज में नजर आ चुके हैं लेकिन उनका स्टारडम इतना खास नहीं रहा। विवेक के इस बयान से खूब विवाद खड़ा हुआ था, इसलिए ऐश्वर्या ने भी उनसे दूरियां बना ली थी।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

फराह खान के 'तेरे मेरे बीच में' टॉक शो में विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी गलती कर दी थी। जैसे ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बैठे, उन्हें एहसास हो गया था कि वह गलत कर रहे हैं। विवेक ने कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कुछ ऐसी चीजें कह दी थीं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। हालांकि एक अवॉर्ड शो के दौरान विवेक ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी लेकिन कहा जाता है कि भाईजान ने उन्हें माफ नहीं किया। हालांकि अब यह पुरानी बाते हो चुकी है। अब विवेक ओबेरॉय जिंदगी में आगे बढ़ चुके है। ऐश्वर्या से अलग होने के बाद विवेक ओबेरॉय ने अक्टूबर 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी जिनसे उन्हें 2 बेटे है।

Related News