
नारी डेस्क: भारत में रोशनी के दो खास त्योहार मनाए जाते हैं: दिवाली और देव दीपावली। हालांकि दोनों ही आस्था, उम्मीद और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक हैं लेकिन इनसे जुड़ी कहानियां, तारीखें और परंपराएँ अलग-अलग हैं। पारंपरिक रूप से दिवाली भगवान राम की अयोध्या वापसी से जुड़ी है, जबकि देव दीपावली भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर हुई दिव्य जीत का जश्न मनाती है। आज हम आपको इस पावन पर्व से जुड़ा ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएगा।
यह भी पढ़ें: आज ही के दिन धर्मेंद्र जी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, उन्हें याद कर भावुक हुए Jackie Shroff
देव दीपावली की रात करें उपाय
कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। दीवाली के दिन तिजोरी की सफाई व पूजा करने का तो नियम है ही, देव दीपावली की रात भी तिजोरी से जुड़ा ये उपाय जरूर करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार देव दिवाली की रात लक्ष्मीपूजन के बाद अपनी तिजोरी में नौ गोमती चक्र स्थापित करें, इससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पैसों की कमी नहीं रहती है।
हल्दी का उपाय
धार्मिक मान्यता है कि देव दीपावली की शाम पूजा के बाद तिजोरी में हल्दी की एक गांठ रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से भी माना जाता है। मान्यता है कि तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से घर में धन की बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं। इसके लिए कार्तिक पूर्णिमा की शाम सबसे पहले घर के मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके बाद हल्दी की एक साफ और साबुत गांठ लें, मां लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनाए रखने की प्रार्थना की हल्दी की गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांध दें और फिर इसे अपनी तिजोरी में रख दें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली बनी कैंसर कैपिटल ! यहां हर तीन दिन में Lung cancer से जा रही एक मरीज की जान
ये उपाय भी हैं असरदार
यदि आपके घर में धन नहीं रुकता या फिर पैसों की कमी बनी रहती है तो देव दिवाली के दिन गुलाब के फूल और रोली को लाल कपडे़ में बांधकर इसकी पूजा करें, अब उसे पैसे रखने की जगह पर रखें। माना जाता है कि इस उपाय से घर में धन भी रुकने लगेगा और बरकत भी बनी रहेगी। इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा देव दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए।