11 NOVWEDNESDAY2026 3:39:04 PM
Nari

जम्मू- कश्मीर के राजकुमार की दुल्हन बनी पूर्व मंत्री की बेटी, कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Nov, 2026 02:41 PM
जम्मू- कश्मीर के राजकुमार की दुल्हन बनी पूर्व मंत्री की बेटी, कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के विवाह समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और इस अवसर पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। रिया बादलकांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी है।   मार्तंड सिंह, विक्रमादित्य सिंह के बेटे हैं।

PunjabKesari

इस विवाह न दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों को एक साथ ला दिया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी ध्यान आकर्षित किया। मनप्रीत सिंह बादल, जो वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, ने इससे पहले अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें शादी में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने भी रिसेप्शन में शामिल होने के बाद तस्वीरें साझा कीं।

PunjabKesari
यह रिसेप्शन लुटियंस दिल्ली में कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के निजी आवास पर आयोजित किया गया था। इस समारोह में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व लोकसभा सांसद सिमरनजीत मान भी मौजूद थे। राधा स्वामी डेरा, ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

PunjabKesari
वहीं दूल्हा- दुल्हन की बात करें तो उनका शाही अंदाज देखने को मिला। गोल्डन और रेड का शाही कोम्बो इन दोनों पर खूब जच रहा था। लाल हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे, खूबसूरत गहनों और पारंपरिक दुपट्टे में रिया एकदम राजकुमारी लग रही थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह किलर लाल और सुनहरे रंग की शेरवानी में काफी जचे। दोनों का रॉयल लुक और एक-दूसरे के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने शादी की तस्वीरों को खास बना दिया है।
 

Related News