सिल्क फैब्रिक की खूबसूरती और रॉयल लुक कभी फैशन से बाहर नहीं होता। चाहे शादी हो, त्योहार हो या कोई खास फैमिली फंक्शन, सिल्क के आउटफिट्स हर मौके पर शानदार लगते हैं। आजकल सिल्क साड़ी, बनारसी सिल्क और ब्रोकेड फैब्रिक से बनी कुर्तियां, अनारकली, शरारा और गाउन काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए कुछ नया और स्टाइलिश सिल्क आउटफिट बनवाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडिंग डिजाइनिंग आइडियाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सिल्क अनारकली सूट डिजाइन
सिल्क फैब्रिक से फ्लोर लेंथ अनारकली सूट बनवाना काफी अच्छा आइडिया है। इसका घेरदार डिजाइन रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है। आप ग्रीन, मरून, रानी पिंक या पर्पल कलर चुन सकती हैं। नेकलाइन पर गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क करवाएं, स्लीव्स पर जरी या लेस लगवाएं। इसके साथ मैचिंग सिल्क दुपट्टा कैरी करें।

सिल्क शरारा सूट डिजाइन
अगर आप शादी या किसी फेस्टिवल के लिए स्टाइलिश आउटफिट बनवाना चाहती हैं, तो सिल्क शरारा सूट अच्छा विकल्प है। इसमें शॉर्ट कुर्ती और घेरदार शरारा का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगता है। शॉर्ट कुर्ती पर हैवी एम्ब्रॉयडरी करवाएं और - शरारा के नीचे चौड़ा बॉर्डर लगवाएं। साथ में ऑर्गेंजा या सिल्क दुपट्टा कैरी करें।

सिल्क पार्टी वियर गाउन
पार्टी में इंडियन और मॉडर्न लुक का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो सिल्क गाउन बनवा सकती हैं। पर्पल, वाइन, एमराल्ड ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे रंग इस तरह के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए बोट नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन चुनें। कमर पर फिटिंग और नीचे फ्लेयर्ड घेरा रखें। चाहें तो कमर पर एम्ब्रॉयडरी बेल्ट लगवा सकते हैं।

रॉ सिल्क ए-लाइन कुर्ती
रॉ सिल्क की ए-लाइन कुर्ती उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें सिंपल और एलिगेंट कपड़े पसंद हैं। इस तरह की कुर्ती को आप ऑफिस पार्टी, पूजा और छोटे पारिवारिक फंक्शन में पहन सकती हैं। इस कुर्ती में वी नेक या डीप राउंड नेक बनवाएं, कुर्ती के दामन पर कंट्रास्ट बॉर्डर लगवाएं। इसे प्लेन ट्राउजर या पलाजो के साथ पहनें।

टिश्यू सिल्क अनारकली कुर्ता
टिश्यू सिल्क की चमक इसे पार्टी और फेस्टिव वियर के लिए खास बनाती है। इसका हल्का शाइनी टेक्सचर आउटफिट को बिना ज्यादा हैवी वर्क के भी खूबसूरत बना देता है। इसमें पेस्टल ब्लू, सिल्वर, पिंक या गोल्डन शेड चुनें, नेकलाइन पर बीड्स और सीक्वेंस वर्क करवाएं। इसके साथ मैचिंग सिल्क पलाजो पहनें।

हैवी सिल्क शरारा डिजाइन
मरून और गोल्डन कलर का सिल्क शरारा वेडिंग फंक्शन के लिए शानदार विकल्प है। इस तरह के आउटफिट में हैवी बॉर्डर और बारीक कढ़ाई काफी खूबसूरत लगती है। कुर्ती पर बूटेदार एम्ब्रॉयडरी करवाएं, शरारा के घेरे पर हैवी जरी वर्क रखें। गोल्डन झुमके और चूड़ियों से अपना लुक पूरा करें।