21 JUNSUNDAY2026 3:38:02 PM
Nari

23 साल बाद भी नहीं बदलीं 'तेरे नाम' की निर्जला! जानें अब कहां हैं और क्या कर रही हैं

  • Edited By Monika,
  • Updated: 20 Jun, 2026 12:55 PM

नारी डेस्क : आमिर खान की फिल्म 'लगान' सिल्वर जुबली में सलमान खान का लुक खूब चर्चा में आया था जिसे देखकर लोगों को सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' याद आ गई जिसमें उनकी प्रेमिका निर्जला का किरदार निभाने वाली भूमिका चावला भी एक बार फिर चर्चा में आ गई जो 23 साल बाद भी बिल्कुल नहीं बदली। हाल ही में भूमिका चावला एक इवेंट में ब्लेक नी-लेंथ ड्रेस में दिखी लेकिन बिन मेकअप, उनके चेहरे पर आज भी वहीं सादगी और भोलापन देख लोग भी तारीफें करने लगे लेकिन इतने सालों से भूमिका चावला कहां और क्या कर रही थी?

भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरूआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम से की थी। फिल्म में उन्होंने सीधी-सादी लड़की का रोल निभाया और रातों-रात स्टार बन गई थी। भूमि को पहली फिल्म देख लोगों ने कयास लगाए कि वह फ्यूचर में बड़ी हिट हीरोइन साबित होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

PunjabKesari

भूमिका चावला का जन्म दिल्ली में हुआ। पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली भूमिका के पिता ए.एस. चावला आर्मी ऑफिसर और मां बाली चावला टीचर रही हैं। कई लोग सरनेम की वजह से भूमिका चावला को जूही चावला की बहन मानते है लेकिन भूमिका का उनसे कोई रिलेशन नहीं है। स्कूलिंग पूरी करने के बाद वह फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई। धीरे-धीरे उन्हें एड और म्यूजिक एल्बम करने का मौका मिला। एड से मिली पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें तमिल फिल्में ऑफर हुई। फिल्मों से पहले उन्हें एक टीवी शो में भी देखा गया। भूमिका 'हिप-हिप हुर्रे' के सिर्फ पहले एपिसोड में दिखाई दी थीं। बाद में फिल्में करने के लिए उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया। उन्होंने 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवाकुडु' (Yuvakudu) में काम किया। फिर भूमिका ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। साल 2003 में सलमान संग बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद भूमिका ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिली। भूमिका ने फिल्म एम.एस धोनी में भी उनकी बहन का रोल निभाया।

यें भी पढ़ें : बिना हिजाब गाने पर इस Singer को मिली 74 कोड़ों की सजा

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो भूमिका जब मुंबई आईं तो वह योग सीख रही थी। भरत ठाकुर उनके योग ट्रेनर थे। योग सीखते-सीखते ही दोनों की दोस्ती हुई और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गईं। दोनों ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली। भूमिका और भरत का एक बेटा भी है। भूमिका फिल्मों से दूर अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। भूमिका चावला ने मीना कुमारी की राह पर चलते हुए कविताएं लिखनी शुरू की। बता दें कि हिन्दी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन कहलाने वाली मीना कुमारी अपने खाली वक्त में कविताएं लिखा करती थीं। भूमिका चावला अब तक कई कविताएं लिख चुकी है। कहा जा रहा है कि वह जल्द इन कविताओं को एक किताब के रूप में लोगों के सामने लाएगी।

PunjabKesari

कविताओं के अलावा भूमिका चावला गार्डनिंग भी करती है, जिसकी तस्वीरें अक्सर वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। भले ही भूमिका फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।  

Related News