30 JULTHURSDAY2026 4:06:27 AM
Nari

गुरु पूर्णिमा पर 1 रुपए के सिक्के से करें महा उपाय, कभी खाली नहीं होगी तिजौरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jul, 2026 01:56 PM
गुरु पूर्णिमा पर 1 रुपए के सिक्के से करें महा उपाय, कभी खाली नहीं होगी तिजौरी

नारी डेस्क:  गुरु पूर्णिमा एक पवित्र और सम्मानित त्योहार है जिसे हिंदू, जैन और बौद्ध सभी मनाते हैं। यह दिन पूरी तरह से "गुरुओं" यानी आध्यात्मिक और बौद्धिक शिक्षकों को समर्पित है, जो किसी व्यक्ति को ज्ञान और आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाकर उनके जीवन के सफर में अहम भूमिका निभाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार  इस खास पूर्णिमा पर कुछ विशेष  उपाय करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अलमारी या तिजौरी में एक खास चीज रखने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

PunjabKesari
सिक्के का उपाय

वास्तु के जानकारों के अनुसार  गुरु पूर्णिमा के दिन एक रुपए या दो रुपए का कोई भी सिक्का लें उस पर हल्दी, चावल और फूल चढ़ाएं और उसे अपने पूरे घर में चारों तरफ घुमाएं। फिर इस सिक्के को अपनी तिजोरी, धन रखने की अलमारी या अपनी दुकान के गल्ले में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से सालभर घर में पैसों की तंगी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari
पीले कपड़े का उपाय

इसके अलावा  एक पीले रंग का कपड़ा लें, उसमें में एक हल्दी की गांठ और एक रुपए का सिक्का रखें। इसे या तो  अपनी दाईं भुजा पर बांध सकते हैं या भगवान विष्णु व गुरु का स्मरण करके अपनी तिजोरी में सुरक्षित रखें। आप इसे कार्यस्थल के दराज या तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से करियर में और व्यवसाय में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है।

Related News