
नारी डेस्क : इन दिनों कंगना अपनी अप्कमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर खुब सुर्खियां बटोर रहीं है, और कई इवैंट में भी नजर आ चुंकी है, जिसमें वो अपने फैसन सैंस को भी लेकर काफी लाइम लाइट बटोर रहीं है। तो चलिए कंगना की उन साड़ियो पर नजर डालते जो काफी चर्चा में रहीं।
कंगना की इस लुक की बात करें तो पर्पल लाड़ी में उनका लुक काफी खुबसुरत था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और लाइट जूलरी पहनी थी। जिस पर बॉर्डर को जरी से सजाया गया है। जयुलरी की बात कें तो कुंदन और एम्रल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स, डेलिकेट ब्रेसलेट और रिंग्स पहना था। साथ में माथे पर छोटी- सी बिंदी और हाफ पिनअप सॉफ्ट वैवी बालों में गजरा लगाकर उन्होंने स्टाइल किया।

कंगना की इस साड़ी लुक की बात करें तो लाल पाटन पटोला साड़ी में कहर ढा रहीं थी, जो गुजरात की पारंपरिक हैंडलूम साड़ी थी। बता दें की रेड और व्हाइट कलर के कॉन्ट्रास्ट वाली इस साड़ी को उन्होंने 'सीधा पल्लू' स्टाइल में ड्रेप किया था। बालों मे ताज़े चमेली के फूलों से सजा जूड़ा बनाया था। गले में चोकर, झुमके और कड़ा साड़ी की शोभा बढ़ा रहें थे।

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान आइवरी सफेद रंग की पोल्का डॉट साड़ी में नजर आईं थी। 'द सिल्क स्टोरी' ब्रांड की इस सिल्क साड़ी की कीमत ₹15,500 बताई जा रहीं है। साथ में उन्होंने मोतियों के हार और स्लीक पोनीटेल के साथ उनका यह विंटेज लुक काफी पंसद किया गया था।

चलिए अब कंगना ने एक बेहद खूबसूरत लुक पर नजर डालते है, जिसमें अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान पर्पल रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी थी। कंगना ने साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी कैरी की जो उन पर काफी जंच रही है। स्टाइलिंग के लिए क्वीन ने बाल खुले रखे थे और हाथ में वॉच और रिंग कैरी की थी। कंगना का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया।

एक्ट्रेस के इस लुक पर नजर डालते है, जब उन्होंने दिल्ली के फिल्म इवेंट में रॉयल पैठनी साड़ी पहनी थी। इस हैंडलूम साड़ी के साथ क्लासिक ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरा ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे। साड़ी के साथ माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाया हुआ था, जो उनके स्टाइल को और निखार रहा था।

तो कंगना का कौन सा साड़ी लुक आपको पंसंद आईया कमैंट करके जरूर बताए।