29 JULWEDNESDAY2026 7:43:10 PM
Nari

तमन्ना भाटिया का घर हैं बेहद आलीशान, 6-सीटर जकूजी, रैप-अराउंड बालकनी और रॉयल इंटीरियर… देखें

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 29 Jul, 2026 12:40 PM
तमन्ना भाटिया का घर हैं बेहद आलीशान, 6-सीटर जकूजी, रैप-अराउंड बालकनी और रॉयल इंटीरियर… देखें

नारी डेस्क: अगर आप अपने घर को एक स्टाइलिश और लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का मुंबई स्थित घर आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन साबित हो सकता है। फिल्ममेकर फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर तमन्ना के लोखंडवाला वाले घर का होम टूर दिखाया था, जिसमें इस खूबसूरत आशियाने की हर एक झलक देखने लायक है। खास बात ये है कि यह घर मॉडर्न लग्जरी के साथ-साथ पारंपरिक सिंधी संस्कृति और फेंगशुई का भी खूबसूरत मेल दिखाता है।

शालीनता से भरा खूबसूरत एंट्रेंस

तमन्ना के घर का एंट्रेंस बेहद सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट उदाहरण है। गहरे रंग का मजबूत लकड़ी का दरवाजा सबसे पहले नजर खींचता है, जिस पर पारंपरिक कढ़ाई वाला तोरण सजाया गया है। दरवाजे के पास ‘द भाटिया फैमिली’ की नेमप्लेट लगी है, जो एक पारिवारिक अहसास देती है। वहीं बगल में रखा वुडन शू-कैबिनेट और ऊपर भगवान गणेश की मूर्ति इस एंट्रेंस को पॉजिटिव वाइब्स से भर देता है।

PunjabKesari

फॉयर एरिया में मिलता है वॉर्म वेलकम

घर के अंदर कदम रखते ही एक खूबसूरत फॉयर एरिया आपका स्वागत करता है। लकड़ी की नक्काशी और हरे पैटर्न वाली दीवारें इस स्पेस को खास बनाती हैं। यहां रखा आरामदायक सोफा और सॉफ्ट एम्बिएंट लाइटिंग पूरे माहौल को बेहद वॉर्म और इनवाइटिंग बना देती है, जहां से घर का लग्जरी फील शुरू हो जाता है।

ओपन लेआउट वाला शानदार लिविंग रूम

फॉयर से आगे बढ़ते ही एक बड़ा ओपन हॉल नजर आता है, जो लिविंग एरिया में खुलता है। इस स्पेस को एल-शेप सोफा, आरामदायक आर्मचेयर, सॉफ्ट कालीन और यूनिक डिजाइन के झूमर से सजाया गया है। दीवार पर लगी बड़ी एलीगेंट पेंटिंग और एक्वेरियम इस जगह को और भी खास बनाते हैं। पूरा लिविंग रूम एक साथ क्लासी और कम्फर्टेबल फील देता है।

PunjabKesari

डाइनिंग एरिया में क्लास और कम्फर्ट का मेल

तमन्ना के घर का डाइनिंग एरिया भी उतना ही आकर्षक है। यहां एक बड़ी लकड़ी की डाइनिंग टेबल है, जिसके एक तरफ कुशन वाला लंबा सोफा और दूसरी तरफ पेस्टल शेड के आर्मचेयर लगाए गए हैं। छत पर लगी ब्रांच-शेप मॉडर्न लाइटिंग इस एरिया को खास बनाती है, जबकि दीवार पर लगी ब्लैक विंटेज क्लॉक पूरे स्पेस को एक यूनिक टच देती है।

मिनिमलिस्टिक आर्ट से सजा कॉरिडोर

घर का एक हिस्सा मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न आर्ट का खूबसूरत उदाहरण पेश करता है। न्यूट्रल टोन वाली दीवार पर अलग-अलग साइज के बाउल-शेप लाइट फिक्सचर्स लगे हैं, जिनसे निकलने वाली सॉफ्ट पीली रोशनी पूरे कॉरिडोर को सुकूनभरा और रॉयल बना देती है। नीचे रखी ऑफ-व्हाइट स्टोरेज यूनिट पर सजे चुनिंदा डेकोर पीसेस इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon  जैसी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं? अपनाएं ये 7 आसान ब्यूटी सीक्रेट्स

ओपन कॉन्सेप्ट मॉडर्न किचन

तमन्ना का किचन ओपन कॉन्सेप्ट डिजाइन में बना है, जो मॉडर्न और फंक्शनल दोनों है। कर्व्ड ब्रेकफास्ट काउंटर के नीचे लगी वॉर्म लाइटिंग इसे बेहद आकर्षक बनाती है। हल्के वुडन कैबिनेट्स और वाइट मार्बल काउंटरटॉप का कॉम्बिनेशन किचन को क्लीन और प्रीमियम लुक देता है। वहीं ग्लास कैबिनेट्स में सजी क्रॉकरी इस स्पेस को और भी ऑर्गनाइज्ड बनाती है।

PunjabKesari

शांत और सुकूनभरा पूजा एरिया

घर का पूजा घर पारंपरिक और पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ है। यहां खूबसूरत मंदिर को लाल कपड़े और फूलों की मालाओं से सजाया गया है। बीच में स्थापित माता जी की तस्वीर और जलते हुए दीये-धूप इस जगह को बेहद शांत और आध्यात्मिक माहौल देते हैं। फर्श पर बिछा बड़ा कालीन पूरे परिवार के साथ बैठकर पूजा करने के लिए परफेक्ट है।

सिंपल लेकिन एलीगेंट बेडरूम

तमन्ना का बेडरूम सादगी और स्टाइल का खूबसूरत मेल है। लाइट वुडन बेड, केन वर्क हेडबोर्ड और ऑलिव ग्रीन वाइट बेडशीट का कॉम्बिनेशन इसे बेहद सुकूनभरा बनाता है। कमरे में वाइट मार्बल फ्लोरिंग और कांच की बड़ी वॉर्डरोब इसे मॉडर्न और क्लीन लुक देती है, जहां आराम और स्टाइल दोनों का बैलेंस नजर आता है।

रैप-अराउंड बालकनी और 6-सीटर जकूजी बना खास आकर्षण

इस घर की सबसे खास जगह है इसकी रैप-अराउंड बालकनी, जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। डार्क वुडन फ्लोरिंग से सजी इस बालकनी में एक आलीशान 6-सीटर जकूजी लगाया गया है, जिसे खास तौर पर तमन्ना की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनवाया गया है। इसके अलावा यहां विंटेज चेयर्स, एक ट्रेंडी हैंगिंग चेयर और हरियाली से भरे पौधे इस जगह को एक परफेक्ट रिलैक्सिंग स्पॉट बनाते हैं। छत पर लटकी छोटी घंटियां और आउटडोर सिटिंग एरिया इसे सुकून के पल बिताने के लिए आदर्श बनाते हैं। तमन्ना भाटिया का घर सिर्फ एक लग्जरी स्पेस नहीं, बल्कि इसमें उनकी संस्कृति, पर्सनल स्टाइल और सुकून भरी जिंदगी की झलक भी साफ दिखाई देती है। मॉडर्न डिजाइन, फेंगशुई और पारंपरिक टच का यह संतुलन हर उस व्यक्ति को इंस्पायर कर सकता है, जो अपने घर को खास बनाना चाहता है।

  

Related News