25 MARWEDNESDAY2026 4:38:36 PM
Nari

आंखें बता देती है किडनी का सारा हाल, शरीर ये 5 इशारों से समझो  गुर्दे पर आए संकट को

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Mar, 2026 03:15 PM
आंखें बता देती है किडनी का सारा हाल, शरीर ये 5 इशारों से समझो  गुर्दे पर आए संकट को

किडनी की बीमारी को अक्सर एक "खामोश" बीमारी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती चरणों में यह बिना किसी साफ़ या चिंताजनक लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ सकती है। हालांकि, जब शरीर में कुछ ठीक नहीं होता, तो वह कुछ हल्के संकेत ज़रूर देता है जिसे अकसर लोग नजरअंदाज कर देते हैं जैसे आंखों के आसपास सूजन या बार-बार मतली। डॉक्टरों के अनुसार, ये संकेत किडनी फंक्शन खराब होने की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही 5 subtle (छुपे हुए) संकेतों के बारे में 

PunjabKesari
 आंखों के आसपास सूजन (Puffy Eyes)

सुबह उठते ही आंखों के आसपास सूजन दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि किडनी प्रोटीन को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पा रही। यह शरीर में फ्लूड रिटेंशन का संकेत भी है


मतली और उल्टी जैसा महसूस होना (Nausea)

अगर बिना किसी वजह के बार-बार जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगे, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का संकेत हो सकता है।  किडनी जब ठीक से काम नहीं करती, तो वेस्ट बाहर नहीं निकल पाता


थकान और कमजोरी

हमेशा थका हुआ महसूस करना या एनर्जी की कमी होना भी किडनी की समस्या से जुड़ा हो सकता है।  किडनी RBC (रेड ब्लड सेल्स) को प्रभावित करती है, जिससे कमजोरी आती है

PunjabKesari
पेशाब में बदलाव

बार-बार पेशाब आना या बहुत कम आना, झागदार या गहरे रंग का पेशाब। ये सभी किडनी फंक्शन खराब होने के संकेत हो सकते हैं


 पैरों और टखनों में सूजन

अगर पैरों, टखनों या हाथों में सूजन बनी रहती है, तो यह शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने का संकेत है।

कब हो जाएं सतर्क?

अगर ये लक्षण लगातार दिखें या बढ़ते जाएं, तो इसे नजरअंदाज न करें।।  समय पर जांच (ब्लड और यूरिन टेस्ट) बहुत जरूरी है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए रोज 7–8 गिलास पानी जरूरी है।  कम नमक, कम प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा फल-सब्जियां खाएं


एक्टिव रहें

रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। दर्द की दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल न करें।  कुछ पेनकिलर्स किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  नियमित जांच करवरते रहें खासकर अगर आपको डायबिटीज या हाई BP है। ध्यान रखें कि किडनी की बीमारी अक्सर चुपचाप बढ़ती है—इसलिए शरीर के छोटे संकेतों को समझना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
 

Related News