
नारी डेस्क: Sunita Ahuja इस समय खूब सुर्खियों में है, आए दिन वो या तो इवेंट में नजर आ रही है या एयरपोर्ट पर। Sunita Ahuja govinda की वाइफ़ हैं , उनके दो बच्चे हैं! ये बात तो लोग जानते हैं लेकिन आप सुनीता आहूजा हैं कौन ? उनकी background story या उनकी फैमिली कौन सी थी ये कोई नहीं जानता? तो आपको बता दें कि sunita Ahuja पंजाबी फैमिली से ही हैं लेकिन वो आधी पंजाबी हैं चलिए उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं!
पंजाबी और नेपाली संस्कृति का अनोखा संगम
सुनीता पंजाबी फैमिली से हैं हालांकि उनकी मां नेपाली थी। इसलिए सुनीता पंजाबी और नेपाली दोनों फैमिली से belong करती हैं! मजे की बात हैं कि खाने की शौकीन सुनीता जी, पंजाबी-नेपाली, दोनों तरह की डिशेज कुक कर लेती हैं। सुनीता ही नहीं पूरा परिवार ही खाने का शौकीन है। वह पंजाबी खाना जैसे सरसों का साग मक्की दी रोटी, पालक पनीर, आदि सब खाना पसंद करती हैं और खाने से पहले वह भगवान से प्रार्थना करना नहीं भूलते।

Govinda को इंप्रेस करने के लिए सीखी Cooking
गोविंदा को पट्टाने का मंत्र भी Sunita खाने को ही बताया क्योंकि, गोविंदा फूडी थे इसलिए गोविंदा को मनाने के लिए खाना बनाना अच्छे से सीखा क्योंकि उन्हें पता था कि तभी ये आदमी कंट्रोल में रहेगा। वह 16 की थी जब वह गोविंदा से मिली उसके बाद ही उन्होंने अपनी मां को देख-देख कर खाना बनाना सीख लिया और उन्हें नेपाली डिश गुन्द्रुक मोमोज आदि सब बना लेती हैं

कम लोगों से मिलती-जुलती हैं Sunita
जब वो गोविंदा से मिली तो पहले बहुत लड़ाई होती थी लेकिन फिर कैसे वह उनके करीब आ गई और कब नसीब फूटा पता ही नहीं चला ये बात खुद सुनीता ने कही थी लेकिन मजाकिया अंदाज में! सुनीता का घर भी बहुत सुंदर है और घर की सारी डेकोरेशन सुनीता और उनके बच्चों ने अपने हिसाब से की है। इसी के साथ सुनीता ने कहा कि वह कम ही लोगों से बात करना पसंद करती हैं क्योंकि वह अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहती लेकिन गोविंदा की बात बताते हुए कहा कि वह अपने साथ 4 बेवकूफों को बिठाए रखते हैं।

ऐसे बहुत सारी बातें सुनीता ने बताई जिससे पता चलता है कि सुनीता बहुत ही कूल हैं। वैसे आपको सुनीता आहूजा का नेचर कैसा लगता है और गोविंदा सुनीता की जोड़ी हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।