28 OCTWEDNESDAY2026 9:45:55 AM
Life Style

इमरान खान से तलाक पर पहली बार खुलकर बोलीं अवंतिका मलिक, कहा- मैं कभी रिश्ता खत्म...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Oct, 2026 12:30 PM
इमरान खान से तलाक पर पहली बार खुलकर बोलीं अवंतिका मलिक, कहा- मैं कभी रिश्ता खत्म...

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक की शादी टूटने को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में अवंतिका ने एक पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अलग होने की पहल उनकी तरफ से नहीं, बल्कि इमरान की तरफ से हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और करीब छह महीने तक अलग रहकर भी देखा, लेकिन जब हालात नहीं सुधरे तो उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अवंतिका ने यह भी माना कि इस रिश्ते में किसी एक की गलती नहीं थी, बल्कि समय के साथ दोनों के बीच छोटी-छोटी बातें बढ़ती गईं।

इमरान खान ने की थी अलग होने की पहल

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अवंतिका मलिक ने इमरान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इमरान ने ही सबसे पहले कुछ समय के लिए अलग रहने का सुझाव दिया था। दोनों करीब छह महीने तक अलग रहे और इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने की कोशिश की। हालांकि, जब चीजें बेहतर नहीं हुईं तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।

PunjabKesari

मैं कभी रिश्ता खत्म करने का फैसला नहीं लेती

अवंतिका ने बातचीत में कहा कि वह खुद कभी इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला नहीं लेतीं। उनके लिए शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं थी, बल्कि उससे जुड़ी उम्मीदें और भविष्य के सपने भी थे। उन्होंने बताया कि अलग होने का दौर उनके लिए बेहद मुश्किल था, क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा खत्म हो गया हो।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

19 साल की उम्र में हुई थी इमरान से मुलाकात

अवंतिका ने बताया कि जब उनकी मुलाकात इमरान खान से हुई, तब वह महज 19 साल की थीं। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। उनकी एक बेटी इमारा भी है। अवंतिका के मुताबिक, कम उम्र में अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि उनकी खुशी और संतुष्टि की जिम्मेदारी उनके पार्टनर की है। समय के साथ जब दोनों की सोच और जरूरतें बदलती हैं, तो रिश्ते में मुश्किलें आने लगती हैं।

PunjabKesari

इमरान और मैंने एक-दूसरे के साथ नाइंसाफी की

अवंतिका ने माना कि उनके और इमरान के रिश्ते में किसी एक बड़ी घटना की वजह से दरार नहीं आई थी। उनके मुताबिक, दोनों ने कम उम्र में साथ सफर शुरू किया था और करीब 18 साल के दौरान उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। इस दौरान छोटी-छोटी बातें और अधूरी उम्मीदें धीरे-धीरे जमा होती गईं। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें समझ नहीं आया कि अब और क्या किया जा सकता है। अवंतिका के अनुसार, इस रिश्ते में दोनों से गलतियां हुईं और इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा।

Related News