नारी डेस्क: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खान-पान की आदतों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि हमारे दांतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चाय, कॉफी, सिगरेट और प्रोसेस्ड फूड्स की वजह से दांत धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं, जिससे मुस्कान की चमक भी फीकी पड़ जाती है। कई लोग महंगे डेंटल ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ आसान और घरेलू टिप्स अपनाकर भी दांतों को फिर से मोती जैसा सफेद और चमकदार बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपनी स्माइल को पहले जैसा ब्राइट बनाना चाहते हैं, तो ये 6 आसान टिप्स आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं।
सेब – Natural क्लीनर की तरह काम करता है
सेब को दांतों के लिए एक नेचुरल क्लीनर माना जाता है। इसे चबाने से दांतों पर जमी गंदगी और हल्के दाग हटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह मुंह में लार का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे बैक्टीरिया कम होते हैं।

बादाम – दांतों की सफाई में मददगार
बादाम चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो दांतों की सफाई में अहम भूमिका निभाता है। इससे मुंह में बैक्टीरिया कम होते हैं और दांतों की नेचुरल सफाई बनी रहती है।
अनानास – दाग हटाने में असरदार
अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम दांतों पर जमे दाग हटाने और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह दांतों को अंदर से साफ रखने में भी सहायक माना जाता है।
खट्टे फल – लार बढ़ाकर करते हैं सफाई
संतरा, नींबू और कीवी जैसे खट्टे फल लार के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और दांत प्राकृतिक रूप से साफ रहते हैं।

गाजर – नेचुरल ब्रश की तरह काम करता है
कच्ची गाजर चबाने से दांतों पर जमी गंदगी साफ होती है। यह एक तरह से नेचुरल टूथब्रश की तरह काम करती है और दांतों को मजबूत भी बनाती है।
स्ट्रॉबेरी – पीलापन हटाने में असरदार
स्ट्रॉबेरी में मौजूद मेलिक एसिड दांतों के पीलेपन को कम करने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन दांतों की चमक को बढ़ा सकता है।
घरेलू उपाय भी ला सकते हैं फर्क
बेकिंग सोडा और नींबू: हफ्ते में 1–2 बार बेकिंग सोडा और नींबू का हल्का पेस्ट बनाकर दांतों पर इस्तेमाल करने से दाग कम हो सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी और नमक: मैश की हुई स्ट्रॉबेरी में थोड़ा नमक मिलाकर हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ने से सफाई में मदद मिलती है।

नारियल तेल: रोज 10–15 मिनट नारियल तेल को मुंह में घुमाकर कुल्ला करने से बैक्टीरिया कम होते हैं और दांत साफ रहते हैं।
इन आदतों का रखें खास ध्यान
दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से फ्लॉसिंग करें। एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश का उपयोग करें। ज्यादा मीठा, कोल्ड ड्रिंक और सोया सॉस से दूरी बनाएं। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी अपने दांतों की खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं और मुस्कान को और भी आकर्षक बना सकते हैं।