18 NOVWEDNESDAY2026 8:15:07 PM
Nari

धनतेरस पर जरूर करें महादेव से जुड़ा ये महा टोटका, चमक उठेगी किस्मत!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Nov, 2026 12:16 PM
धनतेरस पर जरूर करें महादेव से जुड़ा ये महा टोटका, चमक उठेगी किस्मत!

नारी डेस्क : दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को भी प्रिय मानी जाती है। ऐसे में धनतेरस के दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर शिवलिंग पर कौन-सी 5 चीजें चढ़ानी शुभ मानी जाती हैं।

जल में काले तिल मिलाकर करें अभिषेक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर शिवलिंग का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष के प्रभाव कम होते हैं और जीवन की बाधाओं से राहत मिलती है।

PunjabKesari

बिल्व पत्र और सफेद चंदन

भगवान शिव को बिल्व पत्र बेहद प्रिय हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन शिवलिंग पर स्वच्छ बिल्व पत्र अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद चंदन का तिलक लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मानसिक शांति, सुख और सफलता का आशीर्वाद देते हैं।

यें भी पढ़ें : दिवाली की रात जरूर करें ये 7 उपाय, दुश्मन की बुरी नजर नहीं बिगाड़ पाएगी आपका काम!

शहद की धारा

धनतेरस के शुभ अवसर पर भगवान शिव का शहद से अभिषेक करना भी फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शहद अर्पित करने से जीवन में मधुरता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसे समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है।

PunjabKesari

अक्षत करें अर्पित

भगवान शिव की पूजा में अक्षत यानी साबुत चावल चढ़ाने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर शिवलिंग पर बिना टूटे हुए चावल के दाने अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पूजा के दौरान चावल साफ और साबुत होने चाहिए।

यें भी पढ़ें : धनतेरस की रात जरूर करें ये काम, पूरे साल बनी रहेगी भगवान धन्वंतरि की कृपा!

एक रुपये का सिक्का

धनतेरस पर महादेव की पूजा करते समय एक रुपये का सिक्का भी अर्पित किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवजी को सिक्का अर्पित करने से धन-धान्य में वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, शिवलिंग पर सिक्का रखने के बजाय उसे पूजा की थाली में अर्पित करना बेहतर है। बाद में इसे अपनी तिजोरी या पूजा स्थल पर रख सकते हैं।
नोट: ये सभी उपाय धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक पूजा-विधियों पर आधारित हैं। इनसे आर्थिक लाभ या शनि दोष दूर होने की गारंटी नहीं है। पूजा करते समय मंदिर की परंपराओं और स्वच्छता का ध्यान रखें।

Related News