03 NOVTUESDAY2026 9:19:20 PM
Nari

दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 6 शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगे सिंगर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Nov, 2026 02:16 PM
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 6 शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगे सिंगर

नारी डेस्क : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की धूम सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस शो में हजारों फैंस शामिल हुए और दिलजीत के गानों पर जमकर झूमते नजर आए। कॉन्सर्ट के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दिल्ली में शानदार शुरुआत के बाद अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि दिलजीत दोसांझ का अगला शो किस शहर में होगा? दरअसल, दिलजीत अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत देश के अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। सिंगर ने पहले ही सोशल मीडिया पर टूर से जुड़ी जानकारी साझा कर दी थी। दिल्ली के बाद अब उनका अगला कॉन्सर्ट इंदौर में होने जा रहा है।

इंदौर में 15 नवंबर को होगा अगला शो

दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करेंगे। इस शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि यहां भी सिंगर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

PunjabKesari

इन 5 शहरों में भी होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट

इंदौर के बाद दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ आगे बढ़ेगा। सिंगर अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी लाइव परफॉर्म करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक:
अहमदाबाद: 21 नवंबर
मुंबई: 27 नवंबर
बेंगलुरु: 29 नवंबर
लखनऊ: 5 दिसंबर
चंडीगढ़: तारीख का ऐलान होना बाकी है।
चंडीगढ़ में होने वाले शो के साथ ही दिलजीत दोसांझ का यह इंडिया टूर खत्म होगा।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर करीब 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास लगभग 700 मीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। पुलिस ने दर्शकों को जाम और परेशानी से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी थी। दिल्ली में मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब देखना होगा कि दिलजीत दोसांझ के अगले शहरों में होने वाले कॉन्सर्ट में फैंस का कितना उत्साह देखने को मिलता है।

Related News