28 OCTWEDNESDAY2026 12:36:18 AM
Life Style

BB20 नॉमिनेशन टास्क से पहले लीक हुए 6 कंटेस्टेंट्स के नाम, क्या इस हफ्ते कटेगा इनका पत्ता

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Oct, 2026 11:49 AM
BB20 नॉमिनेशन टास्क से पहले लीक हुए 6 कंटेस्टेंट्स के नाम, क्या इस हफ्ते कटेगा इनका पत्ता

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती में दरार पड़ रही है, तो कभी घरवालों के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। इस बीच घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार लटक सकती है। खास बात यह है कि शो में नॉमिनेशन टास्क दिखाए जाने से पहले ही इन नामों की चर्चा शुरू हो गई है।

Bigg Boss 20: ये 6 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं नॉमिनेट

‘बिग बॉस’ से जुड़ी इनसाइड अपडेट्स साझा करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शो में नॉमिनेशन टास्क प्रसारित होने और आधिकारिक पुष्टि होने तक इन नामों को संभावित ही माना जाना चाहिए। अगर ये कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट होते हैं, तो आने वाले दिनों में घर के अंदर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। अब देखना होगा कि टास्क के दौरान कौन सुरक्षित रहता है और किसे दर्शकों से कम वोट मिलने का खतरा होगा।

यें भी पढ़ें : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, उम्र बढ़ने के साथ भी बनी रहेगी रोशनी

Weekend Ka Vaar में रोहित शेट्टी ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास

हालिया ‘वीकेंड का वार’ में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर सवाल उठाए, तो वहीं कुछ के गेम की तारीफ भी की। शो में मैरी कॉम के एविक्शन के बाद घर का माहौल भी बदलता दिखाई दिया। रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की दोस्ती को लेकर भी सवाल किए। इसी बीच स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री ने घर के समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी।

स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती में आई दरार?

शो के प्रोमो और सामने आ रही चर्चाओं के मुताबिक, काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी को लव गिल से अपनी दोस्ती को लेकर समझाया। इसके बाद स्काउट और लव के रिश्ते में तनाव देखने को मिल रहा है। प्रोमो में लव भावुक नजर आती हैं और स्काउट से अपनी दोस्ती को लेकर सवाल करती दिखाई देती हैं। वहीं, आम्रपाली दुबे भी लव को समझाती नजर आती हैं। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि स्काउट और लव अपनी दोस्ती को बचा पाएंगे या दोनों के बीच दूरियां और बढ़ जाएंगी।

यें भी पढ़ें : हाई बीपी बना सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, दिल ही नहीं इन अंगों को भी खतरा

अब किस कंटेस्टेंट पर लटकेगी एविक्शन की तलवार?

एक तरफ घर में दोस्ती और रिश्तों के समीकरण बदल रहे हैं, तो दूसरी तरफ संभावित नॉमिनेशन ने कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल, नॉमिनेशन टास्क और अंतिम सूची की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आने वाले एपिसोड में यह साफ हो सकता है कि कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होता है।

Related News