
नारी डेस्क : एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द ही शहनाइयां बज सकती हैं। उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी से सगाई कर ली है। आयुष्मान ने इटली की खूबसूरत वादियों के बीच अपनी लेडीलव को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। कपल ने इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब चर्चा में हैं। तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है।
इटली में घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को इटली में प्रपोज किया। सामने आई तस्वीरों में आयुष्मान घुटनों पर बैठकर समीक्षा को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहने थे। एक जैसे रंग के कपड़ों में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। समीक्षा ने अपनी एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की। तस्वीरों में वह भावुक नजर आईं, जबकि आयुष्मान उन पर प्यार लुटाते दिखाई दिए। कपल की इन रोमांटिक तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

कभी गाल पर किस तो कभी समंदर में रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं समीक्षा
कपल ने अपने इस खास पल को कई खूबसूरत तस्वीरों के जरिए साझा किया। एक फोटो में आयुष्मान समीक्षा के गाल पर किस करते नजर आए, तो दूसरी तस्वीर में समीक्षा समंदर के बीच अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती दिखाई दीं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों में उनका प्यार साफ झलक रहा है।कपल ने अपनी पोस्ट के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि इतने सारे लोगों के बीच किस्मत ने उन्हें एक-दूसरे से मिलाया। दोनों ने हर जन्म में एक-दूसरे को चुनने और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा भी किया। उनकी पोस्ट पर फैंस ने बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

कौन हैं आयुष्मान सेठी?
आयुष्मान सेठी, अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम आर्यमन सेठी है। आयुष्मान अभिनय के साथ लेखन और प्रोडक्शन से भी जुड़े हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमन सेठी भी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ सगाई कर चुके हैं। ऐसे में परिवार में शादी की तैयारियों को लेकर उत्साह बढ़ सकता है।

कौन हैं आयुष्मान की मंगेतर समीक्षा शेट्टी?
समीक्षा शेट्टी पेशे से योगा ट्रेनर, माइंड कोच और हेल्थ मेंटर हैं। वह फिटनेस और वेलनेस के क्षेत्र में काम करती हैं और कई मशहूर हस्तियों को ट्रेनिंग देने के लिए भी जानी जाती हैं। आयुष्मान और समीक्षा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीक्षा उम्र में आयुष्मान से करीब छह साल बड़ी हैं। हालांकि, उम्र का यह अंतर उनके रिश्ते की चर्चा से ज्यादा उनके रोमांटिक अंदाज और सगाई की खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में है।