02 NOVMONDAY2026 5:37:26 AM
Nari

56 साल के सीएम उमर अब्दुल्ला बने दूसरी बार दूल्हा, 10 साल छोटी पत्रकार से की शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Oct, 2026 06:42 PM
56 साल के सीएम उमर अब्दुल्ला बने दूसरी बार दूल्हा, 10 साल छोटी पत्रकार से की शादी

नारी डेस्क:  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 56 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बन गए। शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी और जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान  की तस्वीरें पोस्ट कीं, वह सीएम से 10 साल छोटी है। उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा- "कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।" निधि ने दुल्हन के रूप में एक खूबसूरत 'लहंगा' पहना था, और उमर हमेशा की तरह एक बेहतरीन सिला हुआ सूट पहने हुए थे।

PunjabKesari
उमर की पोस्ट का जवाब देते हुए निधि राजदान ने लिखा- "हो गया भाई @OmarAbdullah।" अपनी पत्नी पायल से अलग होने के बाद, जम्मू-कश्मीर में यह कोई राज नहीं था कि उमर अब्दुल्ला निधि से शादी करना चाहते हैं। हालांकि उमर तब तक निधि से शादी नहीं कर सकते थे, जब तक कि उन्हें पायल के साथ अपनी शादी से कानूनी रूप से मुक्ति नहीं मिल जाती। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी को खत्म कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच, जिसमें जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे शामिल थे, ने इस मामले की सुनवाई की और इसका निपटारा किया। कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिए हुए समझौते के बाद, भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस शादी को खत्म कर दिया।

PunjabKesari
इस जोड़े ने 1 सितंबर 1994 को शादी की थी। वे 2009 से अलग रह रहे थे और उनके दो बेटे (ज़हीर और ज़मीर) हैं। इससे पहले, क्रूरता और परित्याग (साथ छोड़ देने) के आधार पर उमर अब्दुल्ला द्वारा तलाक के लिए दायर की गई याचिकाओं को 2016 में एक फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया था, और दिसंबर 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। कोर्ट के निर्देश पर हुई मध्यस्थता के बाद, दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग होने के लिए राजी हो गए। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बेंच को बताया कि उन्होंने सभी लंबित विवादों को सुलझा लिया है और वे इससे जुड़े सभी मुकदमों को वापस ले लेंगे।

Related News