03 NOVTUESDAY2026 2:14:14 AM
Life Style

अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Oct, 2026 05:53 PM
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर

नारी डेस्क: मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कथित तौर पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नाम लिया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अभी और जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि यह संदेश शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
 

यह भी पढ़ें:  सिर्फ पिता ही देगा बच्चे को अपना Surname ऐसा नहीं है कोई Rule, दीपिका पादुकोण ने दे दी ये बड़ी सीख
 

धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का नाम था और उन पर कथित हमलों को लेकर कुछ दावे किए गए थे। इसमें बच्चन के मुंबई स्थित आवास 'जलसा' का जिक्र था और हमलों के लिए 31 अक्टूबर और 27 नवंबर की तारीखें बताई गई थीं। साथ ही, 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक कथित बम हमले के संदर्भ में दोसांझ का भी नाम लिया गया था। ईमेल में खालिस्तान-समर्थक नारे लिखे थे और धमकियां देने वाले समूह ने खुद को "खालिस्तान नेशनल आर्मी" बताया है। इस ईमेल की सच्चाई और इसमें किए गए दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
 

यह भी पढ़ें:  कैसी है दलेर मेहंदी की तबीयत? उत्तराखंड में मचे विवाद के बीच बेटे ने दी उनकी हेल्थ अपडेट
 

दिलजीत को मिली धमकी का कारण उनके द्वारा अमिताभ के पैर छूने की घटना को बताया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलजीत दोसांझ का 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपने इंडिया टूर के तहत परफॉर्म करने का कार्यक्रम है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की अनुमति रोक दी थी। इस बीच, हाल ही में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की अनुमति कुछ समय के लिए रोक दी थी। इवेंट आयोजक 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) ने स्पष्ट किया कि कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें गलत हैं।
 

Related News