03 NOVTUESDAY2026 10:51:33 AM
Nari

जानें कौन हैं... किंग खान की मैनेजर जिसकी लाइफस्टाइल है बेहद लग्जरी, करोड़ों में है सैलरी!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Nov, 2026 07:29 PM
जानें कौन हैं... किंग खान की मैनेजर जिसकी लाइफस्टाइल है बेहद लग्जरी, करोड़ों में है सैलरी!

नारी डेस्क : बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान के साथ एक लड़की हमेशा साए की तरह साथ रहती है। किंग खान क्या खाते हैं कहां घूमते हैं उसे पल पल की खबर रहती है और किंग भी उन पर आंखें बंद करके विश्वास करते हैं। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी है। किंग को मिलने से पहले पूजा ददलानी की परमिशन लेनी पड़ती है। एक मजे की बात यह भी है कि किंग खान का बर्थ डे 2 नंवबर को रहता है और उनकी मैनेजर पूजा का भी।

PunjabKesari

आज वह उनके घर का खास सदस्य भी बन चुकी है। पूजा ददलानी करीब एक दशक से सुपरस्टार SRK के साथ काम कर रही हैं। वह सिर्फ शाहरुख की फिल्मों से जुड़े काम ही नहीं देखती बल्कि उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, उनकी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे बहुत से कामों को भी सभांलती हैं और इसके लिए किंग खान पूजा को मोटी सैलरी देते हैं।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि वह महीने में 70 लाख रु. कमा लेती हैं और उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ के आस-पास है। अगर ये रिपोर्ट एकदम सटीक है तो भई पूजा ददलानी की इनकम 10 इंजीनियर्स और 5 डॉक्टर्स के बराबर है। मजे की बात तो यह है कि बॉलीवुड में कई स्टार्स अपने पूरे साल में फिल्में करके भी इतनी रक्म नहीं कमा पाते जितना शाहरुख खान, अपनी मैनेजर पूजा ददलानी को सैलरी के रुप में दे देते हैं।

PunjabKesari

पूजा ददलानी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखती हैं। उन्होंने लिस्टा ज्वैलस (Lista Jewels) के डायरेक्टर हितेश गुरनानी से शादी की और इस शादी से उन्हें एक बेटी है जिसका नाम रायना ददलानी (Reyna Dadlani) है। वह साल 2012 से किंग खान के साथ बतौर मैनेजर काम कर रही हैं और मुंबई के जिस घर में वह रहती हैं, उसे शाहरुख की पत्नी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने ही डिजाइन किया है।, पूजा के घर की कीमत 5 से 8 करोड़ रु. के बीच बताई जाती है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

जाहिर सी बात है कि शाहरुख खान खुद एक अरबपति हैं तो उनकी मैनेजर का लाइफस्टाइल भी कुछ हटके ही होगा। शाहरुख खान की कुल सम्पति 6-7 हजार करोड़ रु. बताई जाती है। यही कारण है कि शाहरुख अपनी मैनेजर को करोड़ों रुपए सैलरी के रूप में देते हैं। प्रोफेशनल काम के साथ-साथ पूजा, खान फैमिली के साथ पर्सनल बॉन्ड भी रखती हैं। वह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, वह बच्चों सुहाना, अबराम और आर्यन खान के काफी करीब हैं। अब तो आप जान गए होंगे शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के बारे में जिनका लाइफस्टाइल किसी दीवा से कम नहीं हैं। वहीं खूबसूरती में भी वह बी-टाउन दीवाज को कड़ी टक्कर देती हैं।

Related News