02 NOVMONDAY2026 11:58:24 AM
Nari

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर छाया 'किंग' का पोस्टर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Nov, 2026 01:26 PM
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर छाया 'किंग' का पोस्टर

नारी डेस्क : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे किंग खान के लिए मुंबई में अभी से जश्न का माहौल बन गया है। उनके जन्मदिन से पहले ही बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास अंदाज में रोशन किया गया है। इस पर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पोस्टर और उनकी तस्वीर दिखाई दे रही है। रात के समय जगमगाता सी लिंक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सी लिंक पर दिखा शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का पोस्टर

शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास तरीके से सजाया गया। पुल पर शाहरुख की तस्वीर के साथ 'किंग' फिल्म का प्रमोशनल संदेश भी नजर आया। इस नजारे को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। कई लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस खास सजावट को शाहरुख खान के जन्मदिन और उनकी आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है। मुंबई के इस प्रमुख लैंडमार्क पर सुपरस्टार की तस्वीर दिखाई देना उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

PunjabKesari

मन्नत के बाहर भी जुटने लगे फैंस

शाहरुख खान के जन्मदिन पर हर साल उनके घर 'मन्नत' के बाहर बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा होते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी उनके चाहने वाले अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने मुंबई पहुंचते हैं। हर साल जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अपने घर की बालकनी या छत से फैंस का अभिवादन करते हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन से पहले ही मन्नत के आसपास उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी फैंस उनके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

जन्मदिन पर फैंस को मिल सकता है 'किंग' का सरप्राइज

शाहरुख खान के जन्मदिन के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी चर्चा तेज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर को फिल्म से जुड़ा कोई खास अपडेट सामने आ सकता है। फिल्म के टीजर को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, किसी भी सरप्राइज की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यें भी पढ़ें : देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'?

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना की पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जा चुका है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में शाहरुख के जन्मदिन के साथ-साथ फैंस को उनकी इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।

Related News