01 JUNMONDAY2026 3:44:07 PM
Life Style

20 साल की Sara Arjun ने फिर जीता दिल, Casual Look में बिखेरा जलवा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Jun, 2026 01:38 PM
20 साल की Sara Arjun ने फिर जीता दिल, Casual Look में बिखेरा जलवा

नारी डेस्क:  फिल्म धुरंधर से सुर्खियों में आईं सारा अर्जुन इन दिनों सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में सारा अपने पिता राज अर्जुन के साथ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, जहां उनका सिंपल लेकिन बेहद क्लासी लुक लोगों का ध्यान खींच ले गया। सारा ने साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ महंगे कपड़ों का नाम नहीं है, बल्कि सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस से भी आप सबका दिल जीत सकते हैं। यही वजह है कि उनका यह कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पापा के साथ दिखी शानदार बॉन्डिंग

पार्टी में सारा अपने पिता राज अर्जुन के साथ पहुंचीं और दोनों की बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पिता-पुत्री की जोड़ी काफी हद तक ट्विनिंग वाइब्स देती नजर आई। दोनों ने ही डेनिम बेस्ड कैजुअल लुक चुना, जो बेहद स्टाइलिश लग रहा था। जहां राज अर्जुन ने डेनिम शेड की शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना था, वहीं सारा का फैशनेबल अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर गया।

PunjabKesari

प्रिंटेड टॉप में दिखा सारा का एलिगेंट अंदाज

इस मौके पर सारा ने ग्रे शेड का प्रिंटेड फ्लोई टॉप पहना था। टॉप पर बने माइक्रो प्रिंट्स और बो-टाई नेकलाइन उनके लुक को बेहद सॉफ्ट और फेमिनिन टच दे रहे थे। फुल बैलून स्लीव्स और आरामदायक फिटिंग ने उनके आउटफिट को स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद कम्फर्टेबल भी बना दिया। हल्के फैब्रिक की वजह से पूरा लुक काफी एलिगेंट नजर आया।

हाई-वेस्ट जींस ने बढ़ाया स्टाइल कोशन्ट

सारा ने अपने टॉप को मिड-वॉश ब्लू हाई-वेस्ट डेनिम जींस के साथ पेयर किया। वाइड लेग सिल्हूट वाली यह जींस आजकल युवाओं के बीच काफी ट्रेंड में है। टॉप को जींस में टक-इन करने की वजह से उनका लुक और ज्यादा स्ट्रक्चर्ड और स्मार्ट दिखाई दिया। यही वजह है कि यह आउटफिट कॉलेज, कैफे आउटिंग या दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है।

ये भी पढ़ें: मम्मी Shweta Tiwari को टक्कर देने में पीछे नहीं Palak, सेक्विन ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

PunjabKesari

व्हाइट एक्सेसरीज ने जोड़ा क्लासी टच

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सारा ने व्हाइट पॉइंटेड-टो हील्स पहनी थीं, जो उनकी डेनिम के साथ शानदार कंट्रास्ट बना रही थीं।
इसके अलावा उन्होंने हाथ में एक मिनी व्हाइट स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग कैरी किया, जिसने पूरे लुक को और ज्यादा पॉलिश्ड फिनिश दी। बैग और हील्स की मैचिंग ने उनके स्टाइल को और खास बना दिया।

मिनिमल मेकअप में दिखीं बेहद खूबसूरत

सारा ने अपने इस लुक में जूलरी को बेहद मिनिमल रखा। छोटे स्टड ईयररिंग्स और कुछ रिंग्स के अलावा उन्होंने किसी भारी एक्सेसरी का इस्तेमाल नहीं किया। मेकअप भी बिल्कुल नेचुरल रखा गया था। ग्लोइंग स्किन, हल्का ब्लश और न्यूड लिप्स उनके चेहरे की नैचुरल खूबसूरती को और निखार रहे थे। वहीं खुले वेवी बालों ने पूरे लुक में यंग और फ्रेश वाइब्स जोड़ दीं।

कॉलेज गर्ल्स के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन

अगर आप भी रोजमर्रा के लिए स्टाइलिश लेकिन आरामदायक लुक चाहती हैं, तो सारा अर्जुन का यह आउटफिट आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है। प्रिंटेड लूज टॉप को हाई-वेस्ट जींस के साथ पेयर करें। व्हाइट हील्स या स्नीकर्स से लुक को एलिवेट करें। मिनी स्ट्रक्चर्ड बैग जोड़कर क्लासी टच दें। जूलरी को कम रखें और मेकअप नेचुरल रखें।

PunjabKesari

कॉलेज, कैफे डेट, फ्रेंड्स आउटिंग या फैमिली गेट-टुगेदर जैसे मौकों पर यह लुक आसानी से री-क्रिएट किया जा सकता है। इसमें स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का शानदार संतुलन देखने को मिलता है।
 

 
 
 

Related News