02 OCTFRIDAY2026 3:27:34 PM
Nari

Parents के लिए बड़ी चेतावनी!  अब स्कूल ड्राइवर बनकर बच्चों को किडनैप कर रहे  स्कैमर्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Oct, 2026 12:32 PM
Parents के लिए बड़ी चेतावनी!  अब स्कूल ड्राइवर बनकर बच्चों को किडनैप कर रहे  स्कैमर्स

नारी डेस्क: अगर आपका भी बच्चा स्कूल बस से रोजा आता- जाता है तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि अब स्कैमर्स स्कूल बस के जरिए बच्चों को किडनैप करने के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में पुलिस बार- बार पेरेंट्स को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। जरा सी लापरवाही उनके बच्चों का जीवन खराब कर सकती है। 

यह भी पढ़ें: अब  9वीं के छात्र पढ़ेंगे ईमानदारी का पाठ, पहली बार सिलेबस में पढ़ाया जाएगा इनकम टैक्स के बारे में 


क्या है स्कूल बस Scam

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां  स्कैमर्स एक स्कूल बस लेकर उस बच्चे के घर के बाहर आते हैं जो रोजाना बस से स्कूल जाता है। जब पेरेंट्स पुराने ड्राइवर के ना आने पर सवाल करते हैं तो वह कहते हैं कि वह छुट्टी पर है उसकी जगह वह बच्चों को स्कूल लेकर जाएगा। कई बार पेरेंट्स जल्दबाजी में अपने बच्चे को उस स्कूल बस में बैठा देते हैं और बाद में बच्चा  गायब हो जाता है। पुलिस बार- बार  पेरेंट्स से अपील कर रही है कि ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। 


नकली या स्कैम स्कूल ट्रांसपोर्ट के चेतावनी संकेत


-ड्राइवर स्कूल के ऑफिशियल क्रेडेंशियल, सब्स्टीट्यूट ड्राइवर के पेपरवर्क, या कंपनी की सही पहचान नहीं दिखा पाते।ध्

बिना मार्क वाली गाड़ियां, स्टैंडर्ड स्कूल बस के साइन/नंबर गायब, या पिकअप सर्विस देने वाली रैंडम प्राइवेट कारें होती हैं।

ऑनलाइन प्राइवेट कारपूल या पिकअप सर्विस चलाने वाले स्कैमर जो सर्विस देने से पहले कैश, ऑनलाइन डेबिट, या महीनों की फीस एडवांस में मांगते हैं।

-अजीब, खतरनाक, या बिना इजाज़त वाली जगहों से बच्चों को पिक या ड्रॉप करना।
 

यह भी पढ़ें: आंखों के लिए क्या सेफ है घर का बना आई ड्रॉप्स ? कहीं फायदे की जगह हो ना जाए नुकसान


बच्चे को कैसे सुरक्षित रखें

- हमेशा स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन या प्रिंसिपल से कन्फ़र्म करें कि कोई प्राइवेट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर ऑफ़िशियली ऑथराइज़्ड है या नहीं।

-गाड़ी का फिजिकल कम्प्लायंस देखें, जिसमें वैलिड येलो-प्लेट कमर्शियल रजिस्ट्रेशन, एक्टिव फिटनेस सर्टिफ़िकेट और दिखने वाले परमिट नंबर शामिल हैं।

-उन ऑपरेटरों से सावधान रहें जो महीनों की अपफ़्रंट फीस मांगते हैं या कई महीनों के कैश/ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए भारी डिस्काउंट देते हैं।

-अचानक ट्रांज़िट सब्सिडी अपडेट या पेमेंट फ़ेल होने का दावा करने वाले टेक्स्ट मैसेज या ईमेल को इग्नोर करें जो नॉन-गवर्नमेंटल वेब से जुड़े हों।
 

Related News