18 OCTSUNDAY2026 9:23:56 PM
Nari

Bigg Boss 20 पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- 'TV स्टार्स के लिए ही सब करना है तो हमें क्यों बुलाया?'

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Sep, 2026 06:24 PM
Bigg Boss 20 पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- 'TV स्टार्स के लिए ही सब करना है तो हमें क्यों बुलाया?'

नारी डेस्क:  'Bigg Boss 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बहस और तनाव देखने को मिल रहा है। अब शो के मेकर्स पर भी सवाल उठने लगे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस के फैसलों पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि शो में टीवी स्टार्स को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। आम्रपाली ने यहां तक कह दिया कि अगर शो में टीवी एक्टर्स को ही प्राथमिकता देनी है, तो दूसरे क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट्स को बुलाने का क्या मतलब है।

आसिफ, रोहेद और स्काउट के नॉमिनेशन से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस ने आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउटओपी को नॉमिनेशन में डाल दिया था। यह कार्रवाई नॉमिनेशन को लेकर बातचीत करने के मामले में हुई थी। इसके बाद आसिफ ने शो को 'अनफेयर' बताते हुए सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि उन्हें और उनके ग्रुप के लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद आम्रपाली दुबे भी आसिफ के समर्थन में नजर आईं और उन्होंने बिग बॉस के फैसलों पर खुलकर नाराजगी जताई।

PunjabKesari

कप्तानी टास्क में भी बढ़ा विवाद

विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब बिग बॉस ने कप्तानी के दावेदार गुल्लू, माही विज, कनिका और ऋति तिवारी को एक शर्त दी। उनसे कहा गया कि अगर वे कप्तानी का टास्क खेलना चाहते हैं तो उन्हें हर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की एक-एक लाइफ खत्म करनी होगी। इस फैसले के बाद आसिफ, स्काउटओपी और रोहेद की अतिरिक्त 'वरदान' लाइफ भी चली गई। इसके बाद तीनों के ग्रुप में काफी नाराजगी देखने को मिली।

आम्रपाली बोलीं- 'ये अनफेयर है'

आसिफ ने सवाल उठाया कि सिर्फ उनकी नॉमिनेशन वाली बातचीत की क्लिप ही क्यों दिखाई गई। उनका कहना था कि दूसरे ग्रुप के कंटेस्टेंट्स भी नॉमिनेशन को लेकर आपस में बात करते होंगे, लेकिन उनकी बातचीत दर्शकों को नहीं दिखाई गई। इसी बातचीत के दौरान आम्रपाली ने बिग बॉस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह सब अनफेयर लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शो में टीवी स्टार्स के लिए ही सब कुछ करना है तो इसे बिग बॉस की जगह 'ITA Awards' कह देना चाहिए। आम्रपाली ने आगे सवाल किया कि अगर शो इतना टीवी फ्रेंडली है तो अलग-अलग जॉनर से आए लोगों को यहां बुलाया ही क्यों गया। उन्होंने कहा कि दूसरे कंटेस्टेंट्स भी घर में अपने असली इमोशंस दिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  26 साल की MLA मैथिली ठाकुर, 12 करोड़ की महंगी गाड़ी में पहुंचीं लालबागचा राजा

आसिफ और स्काउट ने टास्क से दूरी बनाने की कही बात

आम्रपाली की नाराजगी के बाद आसिफ और स्काउटओपी ने भी कहा कि वे आगे किसी टास्क में हिस्सा नहीं लेना चाहते। दोनों ने मेकर्स पर अपनी तरफ से गेम खेलने और कुछ कंटेस्टेंट्स को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने का आरोप लगाया। आसिफ का कहना था कि उनसे किसी ने यह नहीं कहा कि वह घर में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, लोगों को हंसा भी रहे हैं और इमोशनल भी कर रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें और क्या करना चाहिए।

PunjabKesari
 

घर में पहले से बने हुए हैं दो ग्रुप

Bigg Boss 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग ग्रुप भी बनते नजर आ रहे हैं। आम्रपाली के साथ युंग डीएसए, स्काउटओपी, रोहेद खान, लव गिल, आसिफ खान और मैरी कॉम नजर आते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में कनिका मान, अरिश्फा खान, माही विज, अमन गांधी, ईशा रिखी, उदिति सिंह, गुल्लू और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल बताए जा रहे हैं।

इसी बीच आम्रपाली के ग्रुप के तीन सदस्यों के नॉमिनेट होने और कप्तानी की रेस से बाहर होने के बाद घर में तनाव और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है।

 

 
 

Related News