09 OCTFRIDAY2026 2:48:40 AM
Life Style

Nana Patekar पत्नी से 35 साल रहे अलग पर नहीं लिया तलाक, इन Actress संग जुड़ा था नाम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Oct, 2026 05:41 PM
Nana Patekar पत्नी से 35 साल रहे अलग पर नहीं लिया तलाक, इन Actress संग जुड़ा था नाम

नारी डेस्क : नाना पाटेकर की जिंदगी पर्दे पर जितनी बेबाक और दमदार रही, निजी जिंदगी भी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही। अभिनेता ने नीलकांति पाटेकर से शादी की थी, लेकिन दोनों लंबे समय तक अलग-अलग रहे। खास बात यह रही कि अलग रहने के बावजूद दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया और कानूनी तौर पर पति-पत्नी बने रहे। नाना की जिंदगी में मनीषा कोइराला का नाम भी जुड़ा, हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर उस दौर में कई तरह की चर्चाएं सामने आईं, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

नीलकांति ने मुश्किल दौर में दिया था नाना का साथ

नाना पाटेकर और नीलकांति की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी। दोनों ने ‘जात ना पूछो साधु की’ नाटक में साथ काम किया था। नीलकांति उस समय बैंक में नौकरी भी करती थीं और नाना की तुलना में उनकी कमाई काफी ज्यादा थी। नाना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह अभिनय में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब नीलकांति ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। वह बैंक में अधिकारी थीं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जिससे नाना को अभिनय को करियर के तौर पर आगे बढ़ाने का मौका मिला।

PunjabKesari

शादी के बाद अलग रहने लगे थे दोनों

समय के साथ नाना और नीलकांति की शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। नीलकांति अपने बेटे माल्हार के साथ रहती थीं, जबकि नाना अलग रहते थे। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया और उनका रिश्ता कानूनी रूप से बरकरार रहा। उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दौर तब आया, जब उनके बड़े बेटे दुर्वासा का महज ढाई साल की उम्र में निधन हो गया। नाना ने इस घटना के बारे में कई साल बाद खुलकर बात की थी और बताया था कि इस सदमे का उन पर गहरा असर पड़ा था।

यें भी पढ़ें : रोज 60 सिगरेट पीते थे Nana Patekar! फिर 70 की उम्र में रहे फिट, जानें उनका फिटनेस राज

मनीषा कोइराला संग जुड़ा नाना का नाम

नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अग्निसाक्षी’ और ‘युगपुरुष’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया और इसी दौरान उनके रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आने लगीं। दोनों के बीच करीब 19 साल का उम्र का अंतर था। उस दौर में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर कभी रिलेशनशिप के रूप में स्वीकार नहीं किया गया।

PunjabKesari

लेखक रणबीर पुष्प ने क्या कहा था?

‘अग्निसाक्षी’ के लेखक रणबीर पुष्प ने एक इंटरव्यू में नाना और मनीषा के रिश्ते की चर्चाओं पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच कुछ करीबी जरूर थी, लेकिन वह यह नहीं बता सकते कि वह रोमांस था या दोस्ती। रणबीर पुष्प के मुताबिक, दोनों के बीच अच्छी आपसी समझ थी और वे अपने सीन को लेकर बातचीत भी करते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने सेट पर उनके निजी रिश्ते को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बाद में अखबारों में इस तरह की खबरें पढ़ीं।

यें भी पढ़ें : नाना पाटेकर को आया कार्डियक अरेस्ट, आखिर कैसे अचानक रुक जाती है दिल की पंपिंग

आयशा झुल्का का नाम भी आया सामने

मनीषा कोइराला के साथ नाना पाटेकर के रिश्ते की खबरों के बीच अभिनेत्री आयशा झुल्का का नाम भी चर्चा में आया। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के करीब आने की बातें कही गई थीं। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। खास बात यह है कि आयशा झुल्का ने बाद में उन दावों को खारिज किया था, जिनमें उन्हें नाना और मनीषा के कथित ब्रेकअप की वजह बताया गया था। उन्होंने कहा था कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।

निजी जिंदगी को हमेशा रखा था लाइमलाइट से दूर

नाना पाटेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा खुलकर बात करने के लिए जाने नहीं जाते थे। फिल्मों में उनकी छवि भले ही बेहद बेबाक और आक्रामक रही हो, लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने परिवार और रिश्तों को काफी हद तक मीडिया की नजरों से दूर रखा। उनकी पत्नी नीलकांति से अलग रहने के बावजूद दोनों का रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म नहीं हुआ था। 

Related News