
नारी डेस्क: बॉलीवुड में जब भी परफेक्ट पति की बात होती है, तो हर किसी के दिमाग में एक अलग तस्वीर आती है। लेकिन ईशा देओल के लिए इस सवाल का जवाब कुछ खास है। अपने पति से अलग होने के बाद अब ईशा अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच अपनी आने वाली फिल्म 'प्रताप' के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में उनके हिसाब से परफेक्ट पति कौन है, तो उन्होंने बिना देर किए अपने पिता धर्मेंद्र का नाम लिया। आखिर ईशा ने अपने पिता को लेकर क्या कहा और रिश्तों के बारे में उनकी क्या सोच है? चलिए बताते हैं।
परफेक्ट पति के सवाल पर ईशा देओल ने लिया पिता धर्मेंद्र का नाम
ईशा देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'प्रताप' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे बॉलीवुड में परफेक्ट हसबैंड को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर ईशा ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने पति की भूमिका में सबसे करीब से अपने पिता धर्मेंद्र को ही देखा है। इसलिए उनके लिए मिस्टर धरम जी ही इस सवाल का जवाब हैं। ईशा का यह जवाब उनके पिता के प्रति प्यार और सम्मान को दिखाता है।
रिश्तों पर क्या सोचती हैं ईशा देओल
ईशा देओल की निजी जिंदगी में भी काफी बदलाव आए हैं। भरत तख्तानी के साथ शादी के करीब 12 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बने रहने की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में ईशा का परिवार और रिश्तों को लेकर दिया गया बयान खास मायने रखता है।
'मेरे लिए मिस्टर धरम जी ही हैं परफेक्ट हसबैंड
ईशा ने बातचीत के दौरान परिवार की अहमियत पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि माता-पिता और बच्चे जिंदगी में ईश्वर की ओर से मिला अनमोल उपहार हैं। पति का चुनाव चाहे खुद किया जाए या माता-पिता की पसंद से शादी हो, शादी के बाद वह भी परिवार का हिस्सा बन जाता है। ईशा के मुताबिक, जिंदगी में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, एक-दूसरे का साथ देना और मुश्किल समय में समर्थन करना बेहद जरूरी है।
ईशा ने बताई रिश्तों की असली अहमियत
अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ ईशा अब अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। फिल्म 'प्रताप' के जरिए वह एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जिसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपराधियों को जेल पहुंचाने में बिताया, लेकिन कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है कि उसे खुद जेल जाना पड़ता है। ईशा के मुताबिक, फिल्म की कहानी पहली नजर में जितनी सीधी लगती है, असल में उसमें उतनी ही परतें हैं। कहानी आगे बढ़ने के साथ किरदारों और हालात को देखने का नजरिया भी बदलता है।

'प्रताप' में अमित साध मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सचिन सराफ ने किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईशा ने फिल्म में अमित साध और निर्देशक सचिन सराफ के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया।
वेल आपका इन सब कहना हैं हमे अपनी राय Comment बॉक्स में जरूर बताएं।