
नारी डेस्क: बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट ईशा रिक्खी ने माही विज को तब जवाब दिया जब शो में काज़ी तौकीर के साथ तीखी बहस के बाद उनके इमोशनल ब्रेकडाउन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक्ट्रेस ने माही की उन टिप्पणियों पर बात की जिनमें उनके "ट्रॉमा" और उनके पूर्व पति, रैपर बादशाह का ज़िक्र किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया। इस एपिसोड पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशा ने कहा कि उन्हें लगा कि माही ने उनसे सीधे बात करने के बजाय इस घटना को लेकर एक नैरेटिव (कहानी) बना दिया।
ईशा ने कह-, "मुझे बस इतना लगता है कि यह माही की राय थी और उन्होंने एक नैरेटिव सेट कर दिया। क्योंकि अगर उन्होंने सच में इस बारे में सोचा होता, तो वह मुझसे बात करतीं, न कि दूसरे लोगों से और वह भी मेरी पीठ पीछे। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह ज़रूरी था। उन्होंने इसे बड़ा बना दिया। वरना, शायद कोई और इसे इस तरह से नहीं करता।" ईशा ने इस बात पर भी विचार किया कि बिग बॉस हाउस के अंदर रहते हुए उन्हें माही को समझने में क्यों मुश्किल हुई। ईशा के अनुसार, अलग-अलग स्थितियों में माही का व्यवहार उन्हें अलग-अलग लगा, जिससे उनके साथ तालमेल बिठाना मुश्किल हो गया।
ईशा ने कहा- "मुझे लगा कि वह बिल्कुल अलग दिशा में चली गईं क्योंकि घर में हमने कभी एक-दूसरे से नफ़रत नहीं की। बस बात यह थी कि वह दो तरह की पर्सनैलिटी के साथ गेम खेल रही थीं, और मैं उसे समझ नहीं पा रही थी।" उन्होंने बताया कि घर के अंदर कंटेस्टेंट उन स्थितियों को अलग तरह से अनुभव करते हैं, जो दर्शक एडिट किए गए एपिसोड में देखते हैं। उन्होंने कहा- "लोग एक घंटे का एपिसोड देख रहे थे लेकिन हम सब कुछ 24/7 देख रहे थे। इसलिए,मैं उन्हें समझ नहीं पा रही थी। इसी वजह से मैं उनसे जुड़ नहीं पाई।" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह विवाद एक टास्क के दौरान काज़ी तौकीर और यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुआ था। ईशा, जिन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी, बाद में भावुक हो गईं और बताया कि काज़ी के गुस्से और अपने पुराने अनुभवों की वजह से उन्हें कैसा महसूस हुआ (ट्रिगर हुईं)।
इसके बाद माही ने ईशा के ट्रॉमा (मानसिक सदमे) वाले बयान पर सवाल उठाए और कहा कि दर्शक यह सोच सकते हैं कि बादशाह ने आखिर उनके साथ क्या किया होगा, क्योंकि ज़रा सी भी तेज प्रतिक्रिया या गुस्से से ईशा ट्रिगर हो जाती हैं। माही ने इस टिप्पणी को बादशाह के “चरित्र हनन” (character assassination) के बराबर भी बताया था। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा और बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, और 2026 में उनके अलग होने की खबर सार्वजनिक हुई थी। बिग बॉस के अपने सफर के दौरान, ईशा ने अपने पुराने रिश्ते के कुछ पहलुओं के बारे में बात की थी, लेकिन शो में अपने पूरे समय के दौरान इसे कभी मुख्य मुद्दा नहीं बनाया।