
आजकल फैशन की दुनिया में फर्शी सलवार का ट्रेंड बहुत तेजी से वापस आया है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का एक बेहतरीन मेल है। अगर आप ट्रेडिशनल सलवार को मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो फर्शी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती एक स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प है। इसमें आराम, ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल तीनों का मेल देखने को मिलता है। शॉर्ट कुर्ती के साथ फर्शी सलवार के फैशन आइडियाज जानें यहां

प्लेन फर्शी सलवारके साथ एम्ब्रॉयडर्ड शॉर्ट कुर्ती
प्लेन सिल्क या कॉटन फर्शी सलवारके साथ हल्की कढ़ाई वाली शॉर्ट कुर्ती पहनें। कुर्ती पर गोटा पट्टी, मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी चुन सकते हैं। जैसे क्रीम सलवार के साथ पिंक कुर्ती, व्हाइट सलवार के साथ ब्लू कुर्ती या बेज सलवार के साथ ग्रीन कुर्ती का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगता है।

प्रिंटेड फर्शी सलवारऔर प्लेन कुर्ती
अगर सलवार पर फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट या बूटेदार डिजाइन है, तो उसके साथ सॉलिड कलर की शॉर्ट कुर्ती चुनें। इससे आउटफिट संतुलित और क्लासी दिखाई देता है।

पेप्लम शॉर्ट कुर्ती के साथ
पेप्लम कुर्ती कमर के नीचे हल्की फ्लेयर्ड होती है। फर्शी सलवार के साथ यह सिल्हूट काफी खूबसूरत लगता है और आउटफिट में वॉल्यूम भी जोड़ता है। यह स्टाइल मेहंदी, हल्दी या छोटे पारिवारिक फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है।

कॉलर्ड शॉर्ट कुर्ती
कॉलर वाली शॉर्ट कुर्ती फर्शी सलवार को स्मार्ट और सेमी-फॉर्मल लुक देती है। इसे ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग में भी पहना जा सकता है। इसमें कॉटन, लिनन ब्लेंड या रेयॉन फैब्रिक चुनें।

मिरर वर्क शॉर्ट कुर्ती
फेस्टिव सीजन में मिरर वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लेन फर्शी सलवार पहन सकती हैं। यह आउटफिट गरबा, नवरात्रि, मेहंदी या पूजा के लिए आकर्षक लगेगा।

वेलवेट शॉर्ट कुर्ती के साथ
सर्दियों की पार्टी या शादी में वेलवेट शॉर्ट कुर्ती और सिल्क फर्शी सलवार का कॉम्बिनेशन रिच और एलिगेंट लगता है।
फर्शी सलवार के साथ दुपट्टा आइडियाज
ऑर्गेंजा दुपट्टा: फेस्टिव और हल्का लुक
चंदेरी दुपट्टा: एलिगेंट और ट्रेडिशनल अंदाज
बनारसी दुपट्टा: शादी या फॉर्मल फंक्शन के लिए
शिफॉन दुपट्टा: कैजुअल और फ्लोई लुक
बिना दुपट्टे के: मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न स्टाइल