24 SEPTHURSDAY2026 10:22:19 AM
Nari

मैरी कॉम को नहीं जानतीं माही विज? बिग बॉस 20 में बॉक्सर से भिड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'लीजेंड हैं तो क्या...'

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 Sep, 2026 10:56 AM
मैरी कॉम को नहीं जानतीं माही विज? बिग बॉस 20 में बॉक्सर से भिड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'लीजेंड हैं तो क्या...'

नारी डेस्क: बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती देखने को मिलती है तो कभी छोटी-सी बात बड़ा झगड़ा बन जाती है। अब शो के हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। दोनों के बीच घर के काम और योगदान को लेकर शुरू हुई बातचीत देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस दौरान माही विज उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब उन्हें मैरी कॉम का नाम याद नहीं आया। प्रोमो में माही काफी देर तक सोचने के बाद उदिति सिंह से पूछती नजर आती हैं कि सामने वाली कंटेस्टेंट का नाम क्या है। इसके बाद उदिति उन्हें मैरी कॉम का नाम बताती हैं।

माही विज को याद नहीं आया मैरी कॉम का नाम

बिग बॉस 20 के सामने आए प्रोमो में माही विज, उदिति सिंह से पूछती हैं, "उनका नाम क्या है?" उदिति उनसे पूछती हैं कि कौन? इसके बाद माही उन्हें "किक बॉक्सर" कहकर इशारा करती हैं। तब उदिति मैरी कॉम का नाम लेती हैं। माही को मैरी कॉम का नाम याद न आने पर वहां मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी। इसके बाद बात यहीं खत्म नहीं हुई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

मेकअप को लेकर मैरी कॉम ने कसा तंज

बहस के दौरान मैरी कॉम ने माही विज के घर में योगदान और मेकअप को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ मेकअप करके और तैयार होकर रहने से घर नहीं चलता। मैरी कॉम ने किचन और खाना बनाने के काम को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने माही पर तंज कसते हुए कहा कि खाना बंद हो जाएगा तो पता चलेगा कि किचन क्या होता है। उनके मुताबिक घर चलाने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है। मैरी कॉम की बातों के बाद माही विज भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने जवाब देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:  दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बेटी के जन्म पर सेलेब्स ने दी बधाई, लुटाया प्यार

'लीजेंड हैं तो क्या सिर पर उठा लेंगी?'

इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई। मैरी कॉम ने माही से कहा कि उनका प्रोफाइल अच्छा है, इसलिए उनकी तुलना उनसे न की जाए। इस पर माही ने भी पलटकर जवाब दिया कि अगर उन्होंने कुछ कह दिया तो इतनी नाराजगी क्यों हो रही है।बहस के दौरान मैरी कॉम ने माही से सम्मान से बात करने की बात कही। वहीं माही ने भी सवाल उठाया कि वह उनकी रिस्पेक्ट क्यों करें। दोनों के बीच बढ़ती नोकझोंक के दौरान उदिति सिंह भी बातचीत का हिस्सा बनती नजर आईं। उदिति ने मैरी कॉम की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लीजेंड हैं तो क्या सिर पर उठा लेंगी?" इसके बाद घर का माहौल और गर्म हो गया।

दोनों ने एक-दूसरे के योगदान पर उठाए सवाल

पूरी बहस के दौरान माही और मैरी कॉम दोनों ही बिग बॉस के घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बात करती नजर आईं। मैरी कॉम ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और माही अपनी चीजें कर रही हैं। वहीं माही ने भी उनके तरीके और बात करने के अंदाज पर सवाल उठाया। यह पूरा विवाद सामने आए प्रोमो के बाद से ही चर्चा में है। अब शो के आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच यह नाराजगी आगे भी जारी रहती है या फिर मामला शांत हो जाता है।

रोहेद खान हुए बिग बॉस 20 से बाहर

वहीं शो से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। हालिया एपिसोड में रोहेद खान को बिग बॉस 20 से एलिमिनेट कर दिया गया। इससे पहले आसिफ खान, रोहेद खान और तन्मय सिंह नॉमिनेट हुए थे। वोटिंग के बाद रोहेद खान को घर से बाहर जाना पड़ा। 

 

Related News