27 SEPSUNDAY2026 8:08:30 PM
Life Style

Bigg Boss 20 में यंग डीएसए या ईशा रिखी किसका कटेगा पत्ता, एविक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Sep, 2026 11:38 AM
Bigg Boss 20 में यंग डीएसए या ईशा रिखी किसका कटेगा पत्ता, एविक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट

नारी डेस्क : सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घर में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और गेम पर बात करते नजर आए। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है। इस हफ्ते यंग डीएसए और ईशा रिखी में से किसी एक को घर से बेघर होना है। इसी बीच एविक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

किस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता?

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के घर से बेघर होने के लिए सिर्फ यंग डीएसए और ईशा रिखी नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक का सफर जल्द खत्म हो सकता है। शो से जुड़े फैन पेज ‘डिजिटल न्यूज हब’ के मुताबिक, इस हफ्ते ईशा रिखी घर से एविक्ट हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

PunjabKesari

ईशा रिखी का गेम नहीं बना पाया खास जगह

ईशा रिखी की बात करें तो शो में एंट्री के बाद से वह बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में कम दिखाई दी हैं। घर के टास्क और दूसरे मुद्दों में भी उनका योगदान ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। यही वजह बताई जा रही है कि इस हफ्ते उन्हें नॉमिनेशन का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक टास्क के दौरान उनकी एक लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी है। अब फैंस की नजर अपकमिंग एपिसोड पर है। अगर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो ईशा रिखी का ‘बिग बॉस 20’ का सफर यहीं खत्म हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए एपिसोड का इंतजार करना होगा।

PunjabKesari

वीकेंड का वार में रीति तिवारी की लगी क्लास

वहीं हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी के व्यवहार को लेकर भी उनसे सवाल किए। दरअसल, इस हफ्ते रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदीति सिंह के साथ कथित तौर पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर सलमान खान ने उन्हें उनके व्यवहार को लेकर समझाया। बाद में रीति तिवारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सलमान खान के साथ-साथ घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से भी माफी मांगी। सलमान खान ने भी उन्हें आगे इस तरह के व्यवहार से बचने की सलाह दी।

Related News