31 MAYSUNDAY2026 5:52:44 PM
Nari

महिलाओं को इस वजह से होता है White Discharge

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 31 May, 2026 03:57 PM
महिलाओं को इस वजह से होता है White Discharge

नारी डेस्क: महिलाओं में वजाइनल डिस्चार्ज होना नॉर्मल है। क्योंकि यह वजाइना को साफ रखने में मदद करता है। लेकिन, कभी-कभी महिलाओं को सफेद पानी (ल्यूकोरिया) की समस्या हो जाती है। सफेद पानी महिलाओं में योनि से होने वाला एक सामान्य स्राव है, लेकिन यदि यह गाढ़ा, दुर्गंधयुक्त, या खुजली-जलन (संक्रमण के लक्षण) के साथ हो, तो यह चिंता का विषय है। इसके प्रमुख कारणों में संक्रमण (बैक्टीरियल या फंगल), हार्मोनल असंतुलन, पोषक तत्वों की कमी और खराब निजी स्वच्छता (hygiene) शामिल हैं। इस समस्या का समय पर इलाज होना बहुत जरूरी है, नहीं तो ये एक बीमारी बन सकता है। आज हम आपको डॉक्टर के बताएं हुए आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है और हेल्दी रह सकतें है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

क्या होता है ल्यूकेरिया

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से ज्यादा मात्रा में सफेद पानी निकलना ल्यूकेरिया के ही लक्षण हैं। प्राइवेट पार्ट की सफाई न करने और इंफेक्शन के कारण ल्यूकेरिया की समस्या होसकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के आप किसी भी एंटीबायोटिक का सेवन न करें। हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।

PunjabKesari

आंवला 

1-2 चम्मच आंवले का पाउडर लेकर शहद मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दो बार खाए। इससे आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से होते हैं डार्क सर्कल्स? जानिए क्या-क्या हैं कारण

मेथी दाना

1-2 चम्मच मेथी के दाने को एक लीटर पानी में डालकर उबालें। जब यह मिश्रण आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को ठंडा हो जाने दें और छानकर इसका सेवन करें। मेथी के पानी से ल्यूकेरिया में पीएच का स्तर बैलेंस रहता है।   

पका केला 

आप रोज पका हुआ एक केला खा सकती हैं। साथ में घी, चीनी या फिर गुड़ भी आप ले सकती हैं। यह वजाइना से हार्मफुल बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है।

White Discharge की समस्या से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये Ayurvedic उपाय

धनिया के बीज 

यह भी ल्यूकेरिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 10 ग्राम धनिया के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट पानी छानकर पिएं। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलेंगे।
 

Related News