21 JULTUESDAY2026 8:48:39 AM
Nari

बच्चन परिवार नहीं, भाई-भाभी के भी बेहद करीब हैं ऐश्वर्या राय, जानिए क्या करते हैं उनके बड़े भाई

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 30 Jun, 2026 10:26 AM

नारी डेस्क:  ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन से कितना प्यार करती हैं सब जानते हैं। वह अपनी बेटी को एक पल के लिए भी आंखों से दूर नहीं जाने देती फिर एयरपोर्ट हो या कांस इवेंट। लेकिन सिर्फ आराध्या ही नहीं ऐश्वर्या अपनी मायका फेमिली में सबसे प्यार करती हैं वह अपने पेरेंट्स और भाई के बहुत करीब है ऐश्वर्या के ससुराल यानि बच्चन फैमिली के बारे में लोग जानते ही हैं लेकिन ऐश्वर्या ने अपनी मायका फेमिली को लेकर प्राइवेसी रखी है। चलिए उनके भाई के बारे में आपको बताते हैं कि लाइमलाइट से दूर वह करते क्या हैं। 

आराध्या ही नहीं, मायका भी है ऐश्वर्या की दुनिया

ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय अब इस दुनिया में नहीं हैं और मां वृंदा राय को तो आपने अक्सर ऐश के साथ देखा ही होगा। ऐश का एक भाई हैं जिनका नाम आदित्य राय है और ऐश की भाभी का नाम श्रीमा राय है। मंगलौर में एक तुलुवा हिंदू परिवार में जन्मीं ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय एक समुद्री जीवविज्ञानी थे और उनकी मां वृंदा गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रहे हैं। साल 2002 में, जब आदित्य और ऐश्वर्या फारूक शेख के शो में एक साथ आए थे, तब उन्होंने अपने भाई-बहन के रिश्ते के बारे में बात की थी। आदित्य ने कहा था कि उनकी बहन ऐश्वर्या बहुत ही सौम्य और मिलनसार हैं, लेकिन साथ ही साथ काफी दृढ़ निश्चयी और मजबूत इरादों वाली भी हैं।

PunjabKesari

भाई-बहन का रिश्ता है बेहद खास

बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या के बाद आदित्य ने 2003 में ऐश्वर्या राय की फिल्म ' दिल का रिश्ता' के साथ सह-निर्माता के रूप में शुरुआत की थी । उनकी मां, वृंदा राय ने भी इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया और फिल्म की कहानी सह-लिखी। फिल्म का निर्माण पारिवारिक प्रोडक्शन हाउस, टारगेट फिल्म्स और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया था। खैर आदित्य श्रीमा के दो बेटे हैं। श्रीमा राय भी एक पूर्व ब्यूटी क्वीन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने पति और बेटों के साथ तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं

ये भी पढ़ें:  'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे'... Ex पति संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी भावुक हुईं करिश्मा कपूर

भाभी श्रीमा राय भी हैं चर्चित चेहरा

श्रीमा की मुलाकात आदित्य से एक डिनर पार्टी के दौरान हुआ थी। एक-दूसरे को जानने के बाद आदित्य और श्रीमा शादी के बंधन में बंध गए थे। भारत के मैंगलोर में जन्मी श्रीमा का पालन-पोषण अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ और आदित्य से शादी के बाद वह उनके साथ मुंबई में बस गईं। 

PunjabKesari

शोहरत के बाद भी नहीं बदले रिश्ते

ऐश के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। ऐश और वह दोनों दोस्त की तरह है। ऐश अपने भाई के बेटों के साथ भी बहुत गहरा बॉन्ड शेयर करती हैं। वो कभी उनसे स्टार की तरह नहीं मिलती। इन चीजों को साइड पर रखकर ऐश घर में एक आम इंसान के जैसे ही रिश्तों को निभाती है। जहां पैसा और शोहरत आने के बाद ज्यादातर लोग रिश्तों की अहमियत भूलकर दूर हो जाते हैं। वहीं ऐश शुरू से ही फैमिली से जुड़ी रही हैं।

आपको हमारा ये पैकेज कैसा लगा। हमें बताना ना भूलें।   

Related News