28 JULTUESDAY2026 6:36:36 PM
Nari

CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर Kangana Ranaut का फूटा गुस्सा, कहा- इन्हें कौन जन्म दे रहा...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 Jul, 2026 11:39 AM
CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर Kangana Ranaut का फूटा गुस्सा, कहा- इन्हें कौन जन्म दे रहा...

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर CJP से जुड़े GenZ प्रोटेस्टर्स के कुछ वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल क्लिप्स पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद Kangana Ranaut ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट में GenZ की भाषा, व्यवहार और सोच पर कड़ी टिप्पणी की, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

GenZ प्रोटेस्टर्स पर साधा निशाना

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ GenZ वीडियो देखकर उन्हें बेहद निराशा और घृणा महसूस हुई। उन्होंने कहा कि इन वीडियोज में इस्तेमाल की जा रही भाषा और व्यवहार बेहद आपत्तिजनक है और उन्होंने अपने जीवन में एक साथ इतनी अभद्रता पहले कभी नहीं देखी।

PunjabKesari

परवरिश पर भी उठाए सवाल

अपने पोस्ट में कंगना ने GenZ की परवरिश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर उनके मन में यह सवाल आता है कि इन्हें कौन जन्म दे रहा है और कौन इनकी परवरिश कर रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि इन वायरल क्लिप्स ने उन्हें इतना परेशान किया कि अब उन्हें कुछ समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत महसूस हो रही है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

डिजिटल डिटॉक्स लेने की कही बात

कंगना ने संकेत दिया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना सकती हैं। उनका कहना था कि लगातार ऐसे वीडियो देखने के बाद मानसिक रूप से ब्रेक लेना जरूरी हो गया है।

PunjabKesari

महिलाओं को लेकर भी की टिप्पणी

पोस्ट के अंतिम हिस्से में कंगना ने GenZ की जीवनशैली, नशे की संस्कृति और आर्थिक निर्भरता को लेकर भी आलोचना की। उन्होंने कुछ GenZ महिलाओं पर भी टिप्पणी करते हुए उनकी शिक्षा और जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related News