नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कश्मीर में बहन की शादी अटेंड कर रही है, जहां वो फैशन गोल भी सेट कर रही है, खासकर सूट्स में...जी हां, हिना खान की सूट्स कलेक्शन देखने वाली है। फिर चाहे उनका सलवार सूट हो या अनारकली सूट्स... हाल ही में हिना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने पिस्टा ग्रीन कलर का प्लाजो सूट पहना और तिल्ला वर्क वाली हील्स वियर की। ऑर्गेंजा दुपट्टा ओढ़े, माथे पर मांगटीका लगाए पोज दिए। इस सूट में हिना बेहद ही प्यारी लग रही है।

हिना का यह फर्शी पिंक एंड गोल्डन सूट भी प्यारा लग रहा जिसपर हैवी गोट्टा वर्क नजर आया। सूट्स से मैचिंग नेट वाला दुपट्टा कैरी किया और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स व मांगटीका से लुक कंप्लीट किया।

अब हिना का यह रस्ट कलर का सलवार और येलो कलर का लूज फिट कुर्ता स्टाइल सूट देखिए जो बेहद ही सुंदर लग रहा है जिसके साथ उन्होंने गले में चौकर व कानों में ईयररिंग्स वियर किए।

हिना खान का यह बनारसी प्रिंट वाला अनारकली सूट भी खूब पसंद किया गया जिसके साथ उन्होंने कश्मीरी स्टाइल गोल्डन ईयररिंग्स पहने। इस लुक में हिना को खूब वाह-वाही मिली।

सूट तो हिना का यह ऑल ग्रीन भी सुंदर लग रहा है जोकि पाकिस्तानी स्टाइल में स्टिच किया गया है। सूट सिंपल है लेकिन उनका स्टाइल प्यारा लग रहा है।

हिना खान का यह पर्पल हैवी इम्ब्रॉयडरी वाला फर्शी सलवार सूट भी बेस्ट है जिसे उन्होंने ईद के मौके पर पहना था। सहारा स्टाइल ईयररिंग्स से हिना ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

हिना खान का यह स्काई ब्लू बनारसी प्रिंटेड धोती के साथ अनारकली स्टाइल कुर्ती भी खूबसूरत लग रहा है जिसके साथ हिना ने बालों में परांदा डाला और झुमके व मांगटीका से लुक कंप्लीट किया।

ये मजेंटा कलर का सलवार सूट भी खूब पंसद किया गया था, जिसपर गोल्डन वर्क किया गया और दुपट्टे पर गोट्टा वर्क नजर आया। चांदबाली से हिना ने लुक कंप्लीट किया था।

अगर आप कुछ प्रिंटेड अनारकली में ढूंढ रही है तो हिना के इस ग्रीन और येलो कलर के अनारकली से आइडिया ले सकती है जिन्हें वो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहनकर पहुंची थी।

हिना के और भी बहुत सी बेस्ट सूट्स कलेक्शन है। चलिए उनपर भी डाल लेते है नजर...हिना खान के सूट्स फेस्टिवल्स में पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप भी उनकी सूट कलेक्शन से टिप्स ले सकती है, लेकिन आपको उनका कौन-सा लुक बढ़िया लगा, हमें कमेंट में लिखकर बताएं।