16 AUGSUNDAY2026 12:11:05 AM
Nari

कर्नाटक HC की धारवाड़ बेंच में बदलेगा इतिहास, सात बेंचों में होंगी सभी महिला जज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jul, 2026 12:38 PM
कर्नाटक HC की धारवाड़ बेंच में बदलेगा इतिहास, सात बेंचों में होंगी सभी महिला जज

नारी डेस्क:  कर्नाटक हाई कोर्ट में पहली बार, 1 अगस्त को धारवाड़ बेंच की सभी न्यायिक बेंचें पूरी तरह से हाई कोर्ट की 10 महिला जजों के साथ काम करेंगी। कोर्ट की शनिवार की इस खास बैठक में सात बेंच काम करेंगी, जिनमें सिर्फ़ महिला जज होंगी। एडवोकेट्स एसोसिएशन की महिला प्रतिनिधि, वकील संजना एस मुधोल ने बताया कि हाई कोर्ट की सभी महिला जजों की यह खास बैठक एसोसिएशन के कमिटी सदस्यों की गुज़ारिश पर बुलाई गई है।
 

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में जाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को दिए जा रहे पैसे, एक्ट्रेस  आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा
 

1 अगस्त में बदलेगा इतिहास

1 अगस्त को कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन डिवीज़न बेंच और चार सिंगल-जज बेंच बैठेंगी। डिवीज़न बेंच इस प्रकार हैं: जस्टिस अनु शिवरामन और जस्टिस केजी शांति, जस्टिस ज्योति एम और जस्टिस पी श्री सुधा, जस्टिस ललिता कन्नेगंती और जस्टिस केएस हेमालेखा। सिंगल-जज बेंच में जस्टिस चिल्लाकुर सुमालथा, जस्टिस तारा वितस्ता गंजू, जस्टिस गीता केबी, जस्टिस राजेश्वरी एन हेगड़े शामिल है। 


2013 में बनी थी पहली ऐसी बेंच

भारत भर की संवैधानिक अदालतों में सभी महिला जजों वाली बेंच बहुत कम देखने को मिलती हैं। ऐतिहासिक रूप से, सुप्रीम कोर्ट में भी ऐसी बेंच बहुत कम बनी हैं। पहली ऐसी बेंच 2013 में बनी थी, जिसमें जस्टिस रंजना देसाई और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा शामिल थीं। दूसरी बेंच 2018 में बनी थी, जिसमें जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस इंदिरा बनर्जी शामिल थीं। 2022 में, सुप्रीम कोर्ट में एक और महिला-ओनली बेंच बनी, जिसमें जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी शामिल थीं। इसके बाद 2023 में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच बनी।
 

यह भी पढ़ें: मन में हैं बहुत सी बातें तो शुरू कर दो लिखना, ना आएगा गुस्सा और ना रहेगा Stress
 

हाई कोर्ट में कम देखने को मिलते हैं महिलाओं के बेंच 

हाई कोर्ट में तो ऐसी बेंच और भी कम देखने को मिली हैं। केरल हाई कोर्ट में महिला जजों वाली 'फुल बेंच' का एकमात्र मामला दर्ज है। 2022 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, जस्टिस अनु शिवरामन, जस्टिस शिर्सी वी और जस्टिस एमआर अनीता की एक 'फुल बेंच' बनाई गई थी, ताकि कई याचिकाओं पर सुनवाई की जा सके। इन जजों में से एक, जस्टिस अनु शिवरामन, जिनका बाद में कर्नाटक तबादला हो गया था, अब धारवाड़ बेंच में बनी महिला-ओनली बेंच में से एक का हिस्सा होंगी।
 

Related News