22 AUGSATURDAY2026 12:48:15 PM
Nari

Rubina Dilaik ने प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों दिखते थे गाल मोटे

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 Aug, 2026 05:15 PM
Rubina Dilaik ने प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों दिखते थे गाल मोटे

नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक पिछले कुछ समय से अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करते हुए कुछ यूजर्स और खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बताने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब रुबिना ने इन अटकलों पर खुलकर बात की है। रुबिना ने पति अभिनव शुक्ला और एक्ट्रेस हिना खान व रॉकी जैसवाल के साथ नए शो द4पीओवी को लॉन्च किया है। शो में चारों अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आएंगे। इसी दौरान रुबिना ने अपने लुक में आए बदलाव और कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है या नहीं।

बचपन से ही मम्प्स से लड़ रही हूं

रुबिना ने बताया कि बिग बॉस में आने के दौरान उनके स्कूल के दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने उनके लुक की तुलना वर्तमान तस्वीरों से की और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन से ही उन्हें मम्प्स की समस्या रही है। मम्प्स एक वायरल संक्रमण है, जो सलाइवरी ग्लैंड्स को प्रभावित कर सकता है और इससे चेहरे, खासकर गालों के आसपास सूजन दिखाई दे सकती है।रुबिना ने यह भी बताया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने करीब दो साल तक ब्रेसेस पहने थे। इसकी वजह से पुरानी तस्वीरों में उनके होंठ और चेहरे का लुक आज से अलग दिखाई देता है। इसके अलावा, उस समय चेहरे पर बेबी फैट भी था। जैसे-जैसे उम्र बढ़ी और बेबी फैट कम हुआ, उनके चेहरे का शेप भी बदल गया। इसी बदलाव को लेकर लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी की अटकलें लगाईं।

PunjabKesari

रुबिना ने प्लास्टिक सर्जरी नहीं, ये कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाए

रुबिना ने साफ किया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई, लेकिन उन्होंने अपनी स्किन और लुक को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ नॉन-इनवेसिव और कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स जरूर करवाए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, ब्यूटी पेजेंट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और अपने चेहरे की देखभाल को लेकर काफी कुछ सीखा। उन्होंने सबसे पहले फेशियल योगा करना शुरू किया। उनके मुताबिक, इससे चेहरे, गाल और गर्दन के आसपास का फैट कम करने और जॉलाइन को ज्यादा डिफाइंड दिखाने में मदद मिली।

PunjabKesari

आइब्रो के लिए करवाई माइक्रोब्लेडिंग

रुबिना ने बताया कि वह माइक्रोब्लेडिंग भी करवा चुकी हैं। यह एक सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसमें आइब्रो पर बालों जैसे स्ट्रोक्स बनाए जाते हैं, जिससे भौहें ज्यादा भरी हुई और डिफाइंड दिखाई देती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने दांतों के बीच के गैप को कम करने के लिए डेंटल विनीर्स भी लगवाए हैं। रुबिना ने यह भी बताया कि उन्होंने त्वचा में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए नॉन-इनवेसिव ट्रीटमेंट्स लिए हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला से खास तौर पर दुबई ले जाने की बात कही थी, जहां वह माइक्रोब्लेडिंग और सॉफ्टवेव ट्रीटमेंट्स करवा सकें।

Related News