21 AUGFRIDAY2026 1:36:47 PM
Nari

Cholesterol बहुत बढ़ गया है तो उसे तुरंत कैसे कंट्रोल करें?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Aug, 2026 07:06 PM
Cholesterol बहुत बढ़ गया है तो उसे तुरंत कैसे कंट्रोल करें?

नारी डेस्कः बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जब शरीर में फैट कोलेस्ट्रॉल की तरह जमा होने लगता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। खासकर LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा होना चिंता का विषय माना जाता है। इसे नियंत्रित करने के लिए खान-पान में बदलाव, नियमित व्यायाम और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवा जरूरी हो सकती है। समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर की निगरानी करते रहना चाहिए। अगर कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ गया है, तो उसे कुछ घंटों में सुरक्षित तरीके से “नॉर्मल” करना संभव नहीं होता लेकिन सही कदम उठाकर LDL (“खराब” कोलेस्ट्रॉल) को कम करना शुरू किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ गया तो तुरंत क्या करें?

सबसे पहले तो डॉक्टर से जल्द सलाह लें। अगर LDL बहुत ज्यादा है, खासकर 190 mg/dL या उससे अधिक, तो केवल डाइट पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। कई लोगों को डॉक्टर की सलाह से स्टैटिन जैसी दवा की जरूरत पड़ सकती है जो भी करें वो डॉक्टरी सलाह से करें।

PunjabKesari

आज से इन चीजों को बंद करें

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आपकी डाइट का सही होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसे सही कर ही कोलेस्ट्रॉल घटाया जा सकता है जैसे सबसे पहले तो घी,मक्खन और ज्यादा फैट वाले डेयरी प्रॉडक्ट्स बंद कर दें।
तला-भुना खाना खाने से परहेज करें।
बेकरी आइटम, पेस्ट्री, बिस्कुट ना खाएं।
प्रोसेस्ड मीट,ज्यादा तेल और ट्रांस फैट को नो कहे।
मीठे पेय और अत्यधिक चीनी ना खाएं।
फाइबर बढ़ाएं जिसमें ओट्स, दलिया, दालें, चना, राजमा, फल और सब्जियां LDL कम करने में मदद कर सकते हैं। खासकर soluble fiber उपयोगी है।
फिजिकल एक्टिविटी बढ़ा दें।अगर डॉक्टर ने व्यायाम से मना नहीं किया है तो तेज चाल से लगभग 30 मिनट चलना एक अच्छा शुरुआती विकल्प है।
धूम्रपान और शराब से बचें। खासकर अगर साथ में ट्राइग्लिसराइड भी बढ़े हुए हैं।

याद रखने वाली बात 

अगर रिपोर्ट में LDL, HDL, triglycerides और पूरा कोलेस्ट्रॉल के नंबर के जरिए ही डॉक्टर बना सकते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना बढ़ा हुआ है और कितना गंभीर है। 

अगर कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू और प्राकृतिक तरीके

अपनाना चाहते हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से होता है।
ओट्स और दलिया खाएं, इनमें मौजूद फाइबर LDL को कम करने में मदद कर सकता है।
अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट को सीमित मात्रा में डाइट में शामिल करें।
रोजाना 30 मिनट तेज चाल से चलना या कोई अन्य नियमित व्यायाम करें।
तला-भुना खाना, घी-मक्खन, ज्यादा फैट वाला डेयरी और पैकेज्ड फूड कम करें।
लहसुन, नींबू पानी या कोई खास घरेलू नुस्खा दवा का विकल्प नहीं है, बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

 

Related News