23 AUGSUNDAY2026 10:39:45 PM
Life Style

मुझसे पैंटी उतारकर देने को कहा, ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम Actress ने झेला कास्टिंग काउच

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Aug, 2026 02:56 PM
मुझसे पैंटी उतारकर देने को कहा,  ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम Actress ने झेला कास्टिंग काउच

नारी डेस्क : एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने हाल ही में अपनी जिंदगी और करियर के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कॉल सेंटर में काम किया था। इसी बातचीत में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए कथित कास्टिंग काउच के अनुभव का भी खुलासा किया।

कास्टिंग के दौरान हुआ हैरान करने वाला अनुभव

एक इंटरव्यू में कंगना शर्मा ने दावा किया कि ‘हेट स्टोरी 2’ की कास्टिंग के दौरान एक शख्स ने उनसे आपत्तिजनक मांग की थी। कंगना के मुताबिक, वह एक रेस्टोरेंट में कास्टिंग से जुड़े व्यक्ति से मिली थीं। कंगना ने बताया कि उनसे पूछा गया कि वह कितनी बोल्ड हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर बात एक्टिंग की है तो वह किरदार की जरूरत के मुताबिक कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद, उनके मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनसे बेहद आपत्तिजनक तरीके से कपड़े उतारने को कहा। कंगना ने बताया कि उन्होंने तुरंत उस शख्स को जवाब दिया और वहां से अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके अनुभव में कास्टिंग काउच किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है और कई जगह ऐसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

PunjabKesari

कॉल सेंटर में भी किया काम

कंगना ने बताया कि उनका एक्टिंग में आने का शुरुआत में कोई इरादा नहीं था। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के चलते वह दिल्ली आईं और उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की। एक्ट्रेस के अनुसार, वहां उन्हें यूके के ग्राहकों से संबंध बनाने वाले टॉयज से जुड़े प्रोडक्ट्स को लेकर बातचीत करनी पड़ती थी। कई बार ग्राहकों की तरफ से आपत्तिजनक और अभद्र बातें भी सुननी पड़ती थीं। उन्होंने कहा कि उस समय उनके लिए नौकरी और पैसे बेहद जरूरी थे।

यें भी पढ़ें : अफगानिस्तान की लड़कियों की मां बनने की उम्र कितनी है? फर्टिलिटी रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

बचपन के मुश्किल दौर का भी किया जिक्र

कंगना ने बातचीत में अपने बचपन के मुश्किल दौर को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और कई बार उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बचपन में उनके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। कंगना के मुताबिक, उनके परिवार को इस बारे में जानकारी नहीं थी और वह रिश्तेदार अब इस दुनिया में नहीं हैं।

PunjabKesari

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं कंगना शर्मा

कंगना शर्मा ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘दुल्ला भट्टी’, ‘राम रतन’, ‘यूज्ड’, ‘मोना होम डिलीवरी’ और ‘लेट्स प्ले ब्लाइंड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार और अपने को-स्टार्स को लेकर सकारात्मक बातें भी कहीं।

Related News