
नारी डेस्क: नीम करोली बाबा के चमत्कारों के बारे में भला कौन नहीं जानता। फिल्म हनुमान अंश के बाद तो बाबा के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ गई है। अब हाल ही में टीवी की जानी- मानी एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने बताया कि कैसे नीम करोली बाबा की वजह से उनकी इज्जत बच गई। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं।

टेली चक्कर के साथ बातचीत में बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक प्रोड्यूसर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था। उस समय वो काफी उत्साहित थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि शायद उन्हें कोई बड़ा काम मिलने वाला है लेकिन मीटिंग में पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसे सुन उसके होश उड़ गए। युक्ति के मुताबिक प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि उन्हें उसके साथ पार्टी करनी होगी और उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड बनकर रहना पड़ेगा।

युक्ति ने बताया कि उस समय वह 22 साल की थी और सामने बैठा शख्स उम्र में उनसे काफी बड़ा था और उस समय वो खुद को बेहद असहाय महसूस कर रही थीं। वह इतना डर गई थी कि उन्हें लगा कि कहीं कमरे का दरवाजा बंद तो नहीं हो गया है और प्रोड्यूसर उसके साथ कुछ जबरदस्ती तो नहीं करेगा। युक्ति ने बताया कि उस शख्स ने उसे फोन करके कहा कि उन्हें उन्हें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ संबंध बनाने होंगे। गंदा काम करना होगा।

युक्ति कपूर ने बताया कि नीम करोली बाबा और हनुमान जी की कृपा से वो एक बड़े खतरे से बच गई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई जिसने बताया कि जिस व्यक्ति से वो मिली थीं, वो फ्रॉड है और उसके झांसे में नहीं आना चाहिए। एक्ट्रेसने यंग लड़कियों को ध्यान रखने को कहा है. ताकि वो इस दलदल में ना फंसे. फेक कास्टिंग डायरेक्टर से बचने को कहा. क्योंकि कास्टिंग के नाम पर बहुत कुछ होता है।