27 AUGTHURSDAY2026 12:04:25 PM
Nari

प्लेन सूट में लगाएं ये 3 लेस डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश और रिच लुक

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Aug, 2026 04:16 PM
प्लेन सूट में लगाएं ये 3 लेस डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश और रिच लुक

नारी डेस्क : अगर आपके पास कोई सिंपल प्लेन सूट है और आप उसे त्योहार या किसी खास मौके पर थोड़ा हैवी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो लेस लगवाना एक आसान तरीका है। सही लेस का चुनाव करने से बिना ज्यादा कढ़ाई या डिजाइन के भी सूट का लुक काफी रॉयल और आकर्षक लग सकता है। लेस को आप सूट के बॉर्डर, गले, आस्तीन और दुपट्टे पर लगवा सकती हैं। हालांकि, लेस का डिजाइन और चौड़ाई चुनते समय सूट के रंग और उसके फैब्रिक का ध्यान रखना जरूरी है।

सेक्विन लेस डिजाइन

अगर आप प्लेन सूट को पार्टी या फेस्टिव लुक देना चाहती हैं, तो सेक्विन वाली लेस एक अच्छा विकल्प है। इसमें लगे छोटे-छोटे चमकीले सेक्विन रोशनी में खूबसूरत नजर आते हैं।
कैसे लगवाएं: ब्लैक, नेवी ब्लू और डार्क ग्रीन सूट पर यह लेस काफी अच्छी लगेगी।
हल्के रंग के सूट पर पतली सेक्विन लेस चुनें।
इसे सूट के नीचे बॉर्डर या दुपट्टे के किनारे पर लगवा सकती हैं।
अगर लेस ज्यादा चमकीली है तो ज्वेलरी को सिंपल रखें।

PunjabKesari

जरी वाली लेस

सिंपल सूट को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए जरी वाली लेस बेहतरीन विकल्प है। गोल्डन और सिल्वर जरी लेस खासतौर पर फेस्टिव और वेडिंग आउटफिट के लिए अच्छी लगती है।
किस रंग के सूट पर लगेगी अच्छी?
मरून, लाल, गुलाबी, ब्लैक और नेवी ब्लू जैसे डार्क रंगों पर गोल्डन जरी शानदार लगेगी।
सफेद या क्रीम सूट के साथ हल्की गोल्डन जरी चुन सकती हैं।
अगर लेस चौड़ी है, तो गले पर ज्यादा हैवी काम करवाने से बचें।
दुपट्टे के बॉर्डर पर जरी लेस लगाने से सिंपल सूट भी खास दिख सकता है।

PunjabKesari

मोती वाली लेस

अगर आपको ज्यादा चमकदार लुक पसंद नहीं है, तो मोती वाली लेस आपके लिए परफेक्ट है। यह सिंपल सूट में बिना ज्यादा तड़क-भड़क के एलिगेंट और रिच लुक जोड़ती है।
किस तरह के सूट पर लगेगी अच्छी?
सफेद, क्रीम, पेस्टल पिंक और आसमानी रंग के सूट पर सफेद मोती वाली लेस खूबसूरत लगेगी।
डार्क कलर के सूट पर भी मोती वाली लेस कॉन्ट्रास्ट लुक दे सकती है।
बहुत ज्यादा चौड़ी लेस लगाने से बचें, खासकर अगर सूट पहले से डिजाइन वाला है।
दुपट्टे के चारों ओर मोती वाली लेस लगाने से पूरा लुक और भी सुंदर हो जाता है।

PunjabKesari

छोटे बदलाव से बदल जाएगा पूरा लुक

प्लेन सूट को खूबसूरत बनाने के लिए पूरे आउटफिट पर भारी काम करवाने की जरूरत नहीं है। बस सही लेस, सही जगह और सही चौड़ाई का चुनाव करें। अगर सूट हल्के रंग का है तो थोड़ी डार्क या हल्की चमक वाली लेस चुन सकती हैं, जबकि डार्क सूट पर गोल्डन, सिल्वर या मोती वाली लेस काफी आकर्षक लगेगी।

Related News