31 AUGMONDAY2026 7:19:34 PM
Nari

सिर्फ 1 केले से निखरेगी स्किन, इन चीजों के साथ लगाएं और पाएं नेचुरल ग्लो

  • Edited By Monika,
  • Updated: 25 Aug, 2026 01:13 PM
सिर्फ 1 केले से निखरेगी स्किन, इन चीजों के साथ लगाएं और पाएं नेचुरल ग्लो

नारी डेस्क :  हर किसी को चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार चाहिए होता है, लेकिन इस चिपचिपे और उमस भरे मौसम में स्किन अक्सर बेजान और डल नजर आने लगती है। अगर आप भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आसान घरेलू उपाय तलाश रही हैं, तो केले से बने फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। केला विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। इसे कुछ दूसरी चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाने से स्किन मुलायम और फ्रेश नजर आ सकती है।

केला, हल्दी और नीम का फेस पैक

एक पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें थोड़ी मात्रा में हल्दी और नीम पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
फायदा: केला त्वचा को नमी देने में मदद करता है, जबकि नीम और हल्दी को पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता है।

PunjabKesari

केला और दही का फेस पैक

एक पके केले में 1-2 चम्मच दही मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें।
फायदा: यह पैक त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकता है।

यें भी पढ़ें : नेचुरल ग्लो पाने के लिए इस तरह त्वचा पर लगाएं चायपत्ती का ये फेस मास्क

केला, खीरा और पपीते का फेस पैक

पके केले के साथ थोड़ा खीरा और पपीता मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर धो लें।
फायदा: खीरा त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट करने में सहायक हो सकते हैं।

PunjabKesari

इस्तेमाल से पहले रखें ध्यान

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसे तुरंत धो दें। मुंहासे या किसी अन्य त्वचा संबंधी समस्या के इलाज के लिए केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें।

Related News