31 AUGMONDAY2026 12:50:44 AM
Life Style

दो बच्चों के पिता के प्यार में पागल हो गई थी अरुणा ईरानी, पर खुद नहीं मिला मां बनने का सुख

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Aug, 2026 05:59 PM
दो बच्चों के पिता के प्यार में पागल हो गई थी अरुणा ईरानी, पर खुद नहीं मिला मां बनने का सुख

नारी डेस्क:  दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी और फिल्ममेकर कू कू कोहली की शादी सालों तक लोगों की चर्चा से दूर रही। 77 साल की उम्र में कू कू कोहली के निधन के बाद उनकी अनोखी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसमें अरुणा का वह बयान भी शामिल है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया था जो पहले से शादीशुदा था। फूल और कांटे', 'सुहाग' और 'हकीकत' जैसी फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर कू कू कोहली का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी दूसरी पत्नी अरुणा ईरानी और पहली पत्नी रीटा कोहली से हुई बेटियां पूजा कोहली और करिश्मा कोहली हैं।
PunjabKesari

अरुणा की कोहली से पहली मुलाकात 1990 के दशक की शुरुआत में उनके साथ काम करते हुए हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि जब वे पहली बार मिले थे, तब उनके बीच रोमांस की कोई गुंजाइश नहीं थी। ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती रिश्तों के बारे में बात करते हुए अरुणा ईरानी ने कहा था- "मैं कुकू जी से नफ़रत करती थी और उन्हें भी मुझसे दिक्कतें थीं।" उन्होंने बताया कि उनके बीच अक्सर काम को लेकर मतभेद होते थे, खासकर शूटिंग के समय या शेड्यूल को लेकर। हालांकि, धीरे-धीरे उनके रिश्ते बदल गए।

PunjabKesari
ईरानी ने कहा- "फिर पता नहीं क्या हुआ, उनका रवैया नरम पड़ने लगा और हम दोस्त बन गए। फिर उन्होंने मेरी डेट्स एडजस्ट करना शुरू कर दिया। और आखिरकार, हमें प्यार हो गया” ।  जब अरुणा के साथ उनका रिश्ता शुरू हुआ, तब कू कू कोहली पहले से ही रीटा से शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां थीं। बाद में अरुणा ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उन्हें उनकी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा-  “मुझे नहीं पता कि यह बेवकूफी भरी खबर कहाँ से आई कि मुझे उनकी पहली शादी के बारे में पता नहीं था।

PunjabKesari
अरुणा ईरानी ने आगे कहा- "मैंने किसी का परिवार तोड़ने के लिए अफ़ेयर नहीं किया था। लेकिन कुछ हो जाता है पता नहीं क्या। सिर्फ़ एक पुरुष या महिला ही जान सकते हैं कि कोई तीसरा व्यक्ति क्यों बीच में आता है।" रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा- "शादी में कोई सिक्योरिटी नहीं होती, सिर्फ़ प्यार में सिक्योरिटी होती है। अगर प्यार है तो शादी है वरना यह बस कागज़ का एक टुकड़ा है।" अरुणा ने यह भी बताया कि कपल ने सोच-समझकर साथ में बच्चे न करने का फ़ैसला किया था। उनका  साथ उनकी निजी ज़िंदगी से कहीं आगे तक था। अरुणा उनकी कई फ़िल्मों में नज़र आईं, जिनमें 'फूल और कांटे', 'कोहराम', 'सुहाग', 'हकीकत', 'अनाड़ी नंबर 1' और 'ज़ुल्मी' शामिल हैं। बाद में उन्होंने कोहली की 2002 की फ़िल्म 'ये दिल आशिकाना' को प्रोड्यूस भी किया।

Related News