28 JULTUESDAY2026 3:43:35 AM
Nari

Kriti Sanon के ये 5 एथनिक लुक्स जीत लेंगे आपका दिल, हर लड़की करना चाहेगी रीक्रिएट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Jul, 2026 06:46 PM
Kriti Sanon के ये 5 एथनिक लुक्स जीत लेंगे आपका दिल, हर लड़की करना चाहेगी रीक्रिएट

नारी डेस्क : कीर्ति सेनन इस समय बॉलीवुड की बड़ी हीरोइनों में से एक हैं। सिर्फ करियर ही नहीं उनका फैशन भी बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देता है। कीर्ति सेनन की कुछ आउटफिट्स आपको दिखाते हैं जिन्हें फैंस खासकर लड़कियों का खूब प्यार मिला। हाल ही में कीर्ति सेनन ने मनीष मल्होत्रा  के लिए रैंपवॉक किया। व्हाइट लहंगे जिस पर मोतियों का हैवी वर्क था। जैसे ही कीर्ति रैंप पर आई सबकी निगाहें उन पर थम गई।

PunjabKesari

कीर्ति सेनन की ने ब्लैक कलर का एक बनारसी सिल्क ब्रोकेड में प्लाजो सूट पहना था, वैसे आप भी ऐसी ड्रेस स्टिच करवा सकते हैं, अगर आपके पास भी मम्मी की कोई पुरानी सिल्क की साड़ी पड़ी है तो...

PunjabKesari

साड़ी में भी कीर्ति कमाल की दिखती हैं। एक इवेंट में कीर्ति ने यैलो साड़ी पहनी थी जिसके साथ ब्लाउज बहुत स्टाइलिश था। पूरे ब्लाउज पर हैवी स्टड औऱ मोतियों का वर्क था इसलिए साड़ी से ज्यादा नजरें ब्लाउज पर ही टिकीं।

PunjabKesari

साड़ी तो ये भी बहुत सुंदर है बी-टाउन के एक इवेंट में कीर्ति सेनन ने ब्राउन गोल्डन शेड की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने ब्रा लेट शिमरी टॉप पहना था। जो लड़कियां कीर्ति की तरह स्लिम हैं उन पर तो ये साड़ी बहुत ही अच्छी लगती है।

PunjabKesari

अपनी बहन नुपूर सेनन की वेडिंग में कीर्ति सेनन ने ऑलिव वेलवेट साड़ी में सबका दिल जीत लिया था। ये साड़ी स्टाइल ही काफी दिनों तक वायरल रहा। लोगों को कीर्ति की ये लुक बहुत पसंद आई थी। अब आप कुछ लुक्स देखिए औऱ बताइए कि आपको कीर्ति की कौन सी लुक सबसे प्यारी लगी। 

PunjabKesari

Related News