25 JUNTHURSDAY2026 12:48:42 AM
Life Style

खीरा खरीदते समय न करें ये गलती! पहले ऐसे करें टेस्ट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 Jun, 2026 03:05 PM
खीरा खरीदते समय न करें ये गलती! पहले ऐसे करें टेस्ट

 नारी डेस्क: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों की थाली में खीरा अपनी खास जगह बना लेता है। सलाद हो, रायता हो या फिर हल्की-फुल्की भूख मिटानी हो, खीरा लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। पानी से भरपूर होने के कारण यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार बाजार से खरीदा गया खीरा कड़वा निकल आता है, जिससे पूरा स्वाद खराब हो जाता है। अक्सर लोग घर पहुंचने के बाद ही यह जान पाते हैं कि खीरा कड़वा है। ऐसे में अगर खरीदारी के समय ही कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो आसानी से ताजा और स्वादिष्ट खीरे का चुनाव किया जा सकता है।

रंग देखकर करें पहचान

अच्छा और ताजा खीरा आमतौर पर हल्के हरे रंग का होता है और उसकी सतह पर प्राकृतिक चमक दिखाई देती है। यदि खीरा पीलेपन लिए हुए हो या उसका रंग फीका पड़ चुका हो, तो यह संकेत हो सकता है कि वह पुराना है या उसका स्वाद कड़वा हो सकता है।

PunjabKesari

छिलके की बनावट भी देती है संकेत

खीरा खरीदते समय उसके छिलके को ध्यान से देखें। ताजा खीरे का छिलका चिकना और साफ होता है। उस पर गहरे हरे रंग की लंबी धारियां साफ नजर आती हैं। यदि छिलका बहुत अधिक खुरदुरा, दागदार या असमान दिखाई दे, तो ऐसे खीरे से बचना बेहतर होता है।हल्का दबाकर करें जांच खरीदते समय खीरे को हल्के हाथ से दबाकर जरूर देखें। यदि वह थोड़ा नरम महसूस हो लेकिन पूरी तरह ढीला न हो, तो समझिए कि खीरा ताजा है। बहुत ज्यादा सख्त या जरूरत से ज्यादा मुलायम खीरा अंदर से खराब या कड़वा हो सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  12 मिनट में ब्रेन ट्यूमर की पहचान करेगा AI सिस्टम, महंगे टेस्ट और लंबे इंतजार की जरूरत नहीं

सही आकार का खीरा चुनें

अक्सर लोग बड़े आकार का खीरा देखकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन बहुत बड़े खीरे में बीज ज्यादा होते हैं और स्वाद भी प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मध्यम आकार के सीधे और पतले खीरे अधिक स्वादिष्ट और ताजे होते हैं। डंठल जरूर देखें खीरे का डंठल उसकी ताजगी का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है। यदि डंठल हरा और ताजा दिखाई दे तो खीरा हाल ही में तोड़ा गया होता है। वहीं सूखा या मुरझाया हुआ डंठल इस बात का संकेत है कि खीरा काफी समय पहले तोड़ा गया था।

PunjabKesari

गर्मियों में क्यों जरूरी है खीरा

खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। कम कैलोरी और अधिक पानी की मात्रा होने के कारण खीरा वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। नियमित रूप से खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिसका सीधा असर त्वचा पर दिखाई देता है। इससे त्वचा ताजा, मुलायम और चमकदार बनी रहती है। खीरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ पेट को भी हल्का महसूस कराता है। खीरा शरीर में जमा कई हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखने में भी सहायक माना जाता है।
 

  

  

Related News