27 JUNSATURDAY2026 7:32:33 AM
Nari

Urmila Matondkar के एक्स-हसबैंड ने किया दूसरा निकाह, सामने आया दूसरी बेगम का चेहरा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Jun, 2026 04:18 PM

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर अपनी जिंदगी का दूसरा चैप्टर शुरू कर चुके है। उर्मिला से तलाक के 2 साल बाद मोहसिन ने दूसरा निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की कुछ झलकियां भी दिखाई जिसके बाद लोग उनकी बेगम के बारे में सर्च करने लगे कि आखिर वो है कौन?

PunjabKesari

दरअसल, निकाह के वक्त मोहसिन ने अपनी बेगम का चेहरा सबसे छिप रखा था। वह दूसरी बेगम को घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते दिखाई दिए थे जिसके बाद लोग उनकी बेगम का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड थे। लोगों की एक्साइटमेंट खत्म करते हुए मोहसिन खान ने बेगम का चेहरा रिविल कर दिया है। मोहसिन की बेगम का नाम निधा भट्ट हैं जोकि कश्मीर की रहने वाली है और बॉलीवुड व ग्लैमर इंडस्ट्री से उनका कोई ताल्लुक नहीं। वह लाइमलाइट से कोसो दूर रहती है। निकाह में गोल्डन और आइवरी रंग का शरारा सूट पहना जबकि मोहसिन अख्तर ने भी उनसे मैचिंग शेरवानी पहनी। निकाह की तस्वीरें शेयर कर मोहसिन ने लिखा-  ईमानदार प्यार और सब्र के साथ चलने वालों को अल्लाह सही समय पर उनकी खुशियां जरूर देता है। मेरी खूबसूरत पत्नी, अल्लाह ने मुझे तुम्हारी सच्चाई और प्यार का तोहफा दिया है। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी बनकर आई हो। इसके लिए शुक्रिया, मेरी मोहब्ब।

PunjabKesari

मोहसिन ने 'मौजी' नाम के एक करीबी शख्स को भी याद किया और लिखा- मौजी, दूसरी दुनिया से भी मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया। मुझे पता है कि ये आपकी दुआओं का ही असर है।मैं आपको बहुत याद करता हूं और हमेशा प्यार करता रहूंगा। हालांकि, एक्स पति के निकाह पर उर्मिला का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 में हिंदू रीति-रिवाजों से प्राइवेट तरीके से शादी की और फिर निकाह किया। यह एक इंटर-फेथ मैरिज थी। उस वक्त उर्मिला और मोहसिन की शादी का खूब मजाक भी उड़ाया गया था, क्योंकि दोनों के बीच 10 साल की उम्र का फासला था। कहा गया था कि मोहसिन से निकाह के लिए उर्मिला ने धर्म परिवर्तन किया था। हालांकि, उर्मिला ने इससे इनकार किया था।

PunjabKesari

इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। दोनों की मुलाकात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। मगर दोनों की शादी लंबी नहीं चल पाई दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं। उसी साल उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की। शादी के 8 साल बाद पति मोहसिन से अलग हो गई। तलाक की वजह क्या था किसी ने नहीं बताई। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं। मोहसिन ने जहां दूसरी शादी रचा ली है, वहीं उर्मिला वापस शोबिज में एक्टिव हो गई हैं।

PunjabKesari

बता दें कि मोहसिन खान कश्मीरी मुस्लिम हैं और पेशे से बिजनेसमैन और मॉडल हैं। उन्होंने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई थी। वह 'बीए पास', 'लक बाय चांस' और 'मुंबई मस्त कलंदर' जैसी फिल्मों में नजर आए। मोहिसन का कढ़ाई-बुनाई का काम है और वह मनीष मल्होत्रा के लेबल के लिए काम करते हैं। उन्होंने कश्मीरी कढ़ाई का बिजनेस शुरू किया है।

Related News