
नारी डेस्क : रैपर बादशाह की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। रैपर ने मार्च 2026 में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग सीक्रेट मैरिज की थी जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही रिश्ते में अनबन की खबरें आ चुकी है। जी हां, रैपर की दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बार से दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति की 'ताकत और बाकी तीजों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहने में ही भलाई है। ईशा ने आगे लिखा कि चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। यह तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज मैं डर के बजाए हिम्मत को चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार ना हूं, लेकिन अब मैं यह दिखाना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक है।
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की खबरें तब शुरु हुई जब ईशा ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी जिंदगी के कई पल दिखाए थे और कैप्शन में लिखा था- हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है। खैर, फैंस ईशा रिखी द्वारा किए उनके लेटेस्ट पोस्ट पर रिएक्शन का इंतजार कर रहे है।

आपको बता दें कि ईशा रिखी संग बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था, पहली शादी से रैपर को एक बेटी हैं जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था। बादशाह ने पहले अपनी शादी और बेटी की बात छिपाकर रखी थी। पिछले कुछ दिनों पहले ही उनकी फैमिली को लेकर खुलासा हुआ था। बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी शादी को नहीं बचा सके क्योंकि यह उनके लिए अनहैल्दी हो गई थी। दोनों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। मगर दोनों अलग हो गए क्योंकि यह उनके बच्चे के लिए ठीक नहीं था। बादशाह ने कहा- मैं अपनी बच्ची से अक्सर मिलता हूं, लेकिन वो लंदन में रहती है।
बादशाह ने ललनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी से पहले उनके पिता ने उनसे कहा था कि दिक्कतें हो सकती है। तुम श्योर हो ना, क्योंकि वो लंदन में ही पैदा हुई, वही पली-बढ़ी है। वहीं हुआ भी, वो हमारे कल्चर में एडजस्ट नहीं कर पाई और सबकुछ खराब हो गया था। बता दें कि उनकी पत्नी क्रिश्चियन थी जो उसी धर्म को फ़ॉलो करती हैं।